Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:36 AM IST
 sade sati aries 2026

Surya Grahan 2026: साढ़े साती से गुजर रही मेष राशि पर सूर्य ग्रहण का डबल प्रभाव, सावधानी के साथ अवसर भी आएंगे, जानें ज्योतिषीय विश्लेषण

17 फरवरी 2026 के सूर्य ग्रहण का प्रभाव साढ़े साती से गुजर रही मेष राशि पर विशेष रह सकता है। करियर में नए अवसर और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक फैसलों और रिश्तों में सतर्कता जरूरी होगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए आध्यात्मिक उपाय अपनाएं। जानें ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहण का पूरा प्रभाव और साढ़े साती को संतुलित करने के सरल उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 18:24 IST

17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में मान्‍य नहीं है, मगर राशियों पर इसका असर पड़ सकता है। खासतौर पर मेष राशि पर क्‍योंकि अभी यह राशि शनि की साढ़े साती के प्रथम चरण के प्रभाव से गुजर रही है। इस सूर्य ग्रहण की वजह से साढ़े साती का प्रभाव डबल हो सकता है, मगर मेष राशि वालों के लिए यह प्रभाव कैसा होगा, यह जानने के लिए हमने उज्‍जैन, मध्‍यप्रदेश निवासी पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की है। वह कहते हैं, " सूर्य ग्रहण का प्रभाव मेष राशि पर पॉजिटिव ही पड़ेगा। खासतौर पर महिलाओं के करियर के लिए यह ग्रहण अच्‍छा रहेगा और उन्‍हें कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।"

मेष राशि पर सूर्य ग्रहण का संभावित प्रभाव

  • इस बार सूर्य ग्रहण का असर मेष राशि के जातकों के जीवन में अलग तरह से प्रभाव डालेगा। सबसे ज्‍यादा फायदा मेष राशि वालों को करियर में होगा। आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन भी हो सकता है। कार्यस्‍थल पर आपकी जिम्‍मेदारी भी बढ़ सकती हैं। जो महिलाएं लंबे समय से प्रमोशन या बेहतर अवसर का इंतजार कर रही थीं, उनके साथ जल्‍द ही कुछ सकारात्‍मक होने वाला है।
  • आर्थिक मामलों में आपको सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। आपके लिए पैसे कमाने के नए रास्‍ते बनेंगे, मगर अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। बड़े निवेश, प्रॉपर्टी खरीदने या किसी जोखिम भरे आर्थिक निर्णय को लेने के बारे में सोच रही हैं, तो कुछ समय के लिए इन्‍हें टाल दें। यह समय धन के प्रबंधन और बचत पर ध्यान देने के लिए अच्‍छा है।
  • पारिवारिक जीवन में हल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साढ़े साती के प्रभाव के कारण छोटी-छोटी बातों पर लाइफ पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और संयम रखेंगी तो सब ठीक हो सकता है। परिवार के साथ संवाद बनाए रखें और किसी भी विवाद को बढ़ने से पहले शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा खराब हो सकता है। मानसिक तनाव, थकान या सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। काम के दबाव और जिम्मेदारियों के कारण मानसिक बोझ बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 16 या 17 फरवरी, कब है साल का पहला सूर्य ग्रहण? जान लें सूतक काल से कर ग्रहण लगने तक का समय

surya grahan astrology analysis

साढ़े साती के प्रभाव को कम करने के उपाय

  • मेष राशि इस समय शनि की साढ़े साती के प्रथम चरण में है, इसलिए कुछ सरल उपाय अपनाकर इसके प्रभाव को संतुलित किया जा सकता है। अगर आप प्रति दिन स्‍नान करने के बाद कम सके कम 108 बार ओम नम: शिवाय का जाप करती हैं, तो निश्चित ही आप साढे साती के प्रभाव से उबर पाएंगी।
  • इसके अलावा, शनिवार के दिन शनि देव को तिल का दिया जरूर जलाएं। हो सके तो जरूरतमंदों की सहायता जरूर करें। इससे नकारात्मक विचारों से दूरी बनी रहेगी।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्रहण की अवधि के दौरान बड़े और जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। यह समय आपको जीवन में नई दिशा दे सकता है, बशर्ते आप संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को अर्घ्य देना ठीक है? पंडित जी से जानें

कुल मिलाकर, सूर्य ग्रहण और साढ़े साती का यह संयोग मेष राशि के लिए चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी लेकर आ सकता है। सही निर्णय, संतुलन और आध्यात्मिक उपायों के माध्यम से इस समय को सकारात्मक दिशा में बदला जा सकता है। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो, तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;