Tue Feb 17, 2026 | Updated 05:07 AM IST
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 February 2026: आज करियर में ऊंचाई, मन को शांति और परिवार से मिलेगा सहयोग, जानिए मेष राशि की महिलाओं का राशिफल

16 फरवरी 2026 सोमवार को मेष राशि की महिलाओं के लिए करियर में सफलता, मानसिक शांति और पारिवारिक सहयोग के योग बन रहे हैं। चंद्रमा के दशम भाव और श्रवण नक्षत्र में गोचर से प्रोफेशनल ग्रोथ, बेहतर निर्णय क्षमता और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। जानें प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़ी आज की खास भविष्यवाणी, साथ ही शुभ उपाय जो आपके दिन को और अधिक सफल बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 08:46 IST

Aries Horoscope Today, 16 February 2026 : 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए इमोशनल स्टेबिलिटी और प्रोफेशनल ग्रोथ का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव कर्म, करियर और पिता का भाव में मकर राशि में गोचर कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि आज चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में है, जिसका स्वामी स्वयं चंद्रमा ही है। सोमवार का दिन और चंद्रमा का अपने ही नक्षत्र में होना आपके मन को बेहद शांत और फोकस्ड बनाएगा। दसवां भाव कर्म का है, इसलिए आज आप काम और भावनाओं के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाए रखेंगी। आज लोग आपकी बात न सिर्फ सुनेंगे, बल्कि उसे महत्व भी देंगे।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन अंडरस्टैंडिंग और सपोर्ट का है। श्रवण नक्षत्र का अर्थ ही है सुनना । आज आप अपने पार्टनर की बातों को बहुत ध्यान से सुनेंगी और समझेंगी, जिससे आपके रिश्ते में गहराई आएगी। अगर आप विवाहित हैं, तो आज आपके पति आपके काम या करियर में आपकी मदद कर सकते हैं। आज का दिन रोमांस से ज्यादा एक-दूसरे के लक्ष्यों को सपोर्ट करने का है। सिंगल महिलाओं को कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो स्वभाव से बहुत सौम्य और केयरिंग हो।

उपाय: आज भगवान शिव को दूध में थोड़े से चावल मिलाकर अर्पित करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन रिकग्निशन और हार्ड वर्क का है। दसवां भाव करियर का है और चंद्रमा वहां बैठा है। आज आपका पूरा मन काम में लगेगा। श्रवण नक्षत्र आपको अच्छा श्रोता बनाता है, इसलिए आज ऑफिस की मीटिंग्स में आपकी सूझबूझ की तारीफ होगी। जो महिलाएं एचआर, काउंसेलिंग, टीचिंग या पब्लिक डीलिंग में हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार है। बॉस या सीनियर अधिकारी आज आपके काम से प्रसन्न होकर आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

उपाय: ॐ सोम सोमाय नमः का 108 बार जाप करें ।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज सेविंग्स और माता से लाभ का दिन है। दसवां भाव और चंद्रमा का नक्षत्र यह योग बताता है कि आज आप अपनी कमाई को लेकर बहुत सुरक्षित महसूस करेंगी। आज आप अपने घर या माता जी की सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकती हैं। आज प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े पुराने इन्वेस्ट आज फायदा दे सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट में सोच-समझकर, लंबी अवधि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा।

उपाय: किसी जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को दूध या सफेद वस्त्र दान करें ।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको अपने घुटनों और जोड़ों का ध्यान रखना होगा। दसवां भाव घुटनों का है और मकर राशि हड्डियों की। काम की अधिकता के कारण शाम को पैरों में थकान या दर्द हो सकता है। चूंकि चंद्रमा मजबूत है, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा काम का बोझ न लें। पानी खूब पिएं और कैल्शियम युक्त भोजन लें।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और थोड़ी देर चंद्र त्राटक या मेडिटेशन करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;