herzindagi
benefits of chanting om suryay namah mantra

'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करने से क्या होता है?

शास्त्रों में बताया गया है कि हर मंत्र का अपना एक महत्व होता है। साथ ही, हर मंत्र से जुड़े अपने नियम, लाभ और विधि होती है। इसी कड़ी में आइये जानते हैं कि रोजाना 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करने से क्या होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-01-02, 10:27 IST

हिन्दू धर्म में मंत्र जाप करने का बहुत लाभ और महत्व माना जाता है। जहां एक ओर मंत्र जाप से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है तो वहीं, इससे कई अन्य लाभ भी व्यक्ति को मिलते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि हर मंत्र का अपना एक महत्व होता है। साथ ही, हर मंत्र से जुड़े अपने नियम, लाभ और विधि होती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि रोजाना 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करने से क्या होता है।

'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र जाप का महत्व

om suryay namah mantra jap ka tarika

शास्त्रों में दी गई जानकारी के अनुसार, सूर्य देव के इस बीज मंत्र का निर्माण स्वयं भगवान शिव ने किया था।ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य देव की आराधना के दौरान इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है तो इससे न सिर्फ सूर्य देव प्रसन्न होते है बल्कि इस मंत्र में मौजूद शिव तत्व 'ॐ' के उच्चारण से भगवान शिव की कृपा भी बरसती है।

यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम 

'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र जाप की विधि

रोजाना 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप एक विधिवत तरीके से किया जाए तो इससे व्यक्ति को दोष नहीं लगता है और पूजा का संपूर्ण फल भी मिलता है। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर एक लोटे में जल भरकर उसमें लाल चंदन मिला लें। फिर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जल समाप्त होने तक उच्चारण करें।

om suryay namah mantra jap ki vidhi

'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र जाप के नियम

इस मंत्र को जपने से जुड़े कुछ सरल नियम भी हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है, जैसे कि मंत्र जाप करते समय रुके नहीं। इस मंत्र का जाप अर्घ्य के से 11 बार करें। विशेष अनुष्ठान के समय 108 बार करें और अगर आप रोजाना इस मंत्र को पूजा के समय भी पढ़ते हैं तो 21 बार जाप करें। आसन पर बैठकर ही मंत्र जाप करें।

यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'

'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र जाप के लाभ

om suryay namah mantra jap ke niyam

सूर्य देव के बीज मंत्र 'ॐ सूर्याय नमः' का रोजाना जाप करने से सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति बहुत मेहनत करता है लेकिन भाग्य का साथ न मिल पाने के कारण उसकी मेहनत सफल नहीं हो पाती है। ऐसे में सफलता प्राप्ति और सौभाग्य जगाने के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का रोजाना जाप करना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।