
फॉरेन घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन विदेश जाना इतना आसान नहीं होता है। आपको अपनी ट्रिप शुरू करने से पहले कई तरह के कागजी कार्रवाई भी पूरे करने होते हैं। वीजा भी उन्हीं में से एक है। दरअसल, विदेश जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसके बिना आप ट्रैवल नहीं कर सकती हैं।
वीजा के लिए अप्लाई करने के बाद आपको इंटरव्यू भी देना होता है। इसके बाद जैसे ही वीजा का स्टेटस अंडर प्रोसेस दिखाई देता है, सारा एक्साइटमेंट डर में बदल जाता है। कई लोग इसी घबराहट में जल्दबाजी कर बैठते हैं और बाद में पैसे डूब जाते हैं। ऐसे में अगर Visa आने में देरी हो रही है तो आपको समझदारी से ट्रिप प्लान करनी होगी। हम आपको कुछ आसान से टिप्स देने जा रहे हैं।

वीजा प्रोसेसिंग का समय कभी भी फिक्स्ड नहीं होता है। एंबेसी की वेबसाइट पर लिखा समय सिर्फ एक अंदाजा होता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फेस्टिवल, छुट्टियां या ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने की वजह से देरी हो जाती है। इसलिए जब भी आप ट्रिप प्लान करें तो आपको समझना होगा कि वीजा आने में लेट हो सकता है।
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रैवलर्स की बल्ले-बल्ले, अब 20% की जगह देना होगा सिर्फ इतना टैक्स, आखिर क्या है ये नया नियम?
कई बार लोग जल्दबाजी में फ्लाइट की टिकट बुक कर लेते हैं। वीजा आए बिना नॉन-रिफंडेबल टिकट लेना रिस्की हो सकता है। इसलिए-
यह भी पढ़ें- फॉरेन ट्रिप पर जाने के दौरान इन चीजों को रखेंगी याद तो यादगार रहेगा सफर
होटल बुक करते वक्त हमेशा फ्री कैंसिलेशन और बुक नाउ, पे लेटर वाले ऑप्शन ही सेलेक्ट करें। प्रीपेड होटल, बिना कैंसिलेशन वाले ऑफर या बहुत ज्यादा चीप होटल्स के बारे में बिल्कुल भी न सोचें।
ज्यादातर ट्रैवल इंश्योरेंस वीजा अप्रूव होने के बाद ही काम आता है। अगर आप बहुत पहले ही ट्रैवल इंश्योरेंस ले लेती हैं और वीजा रिजेक्ट हो जाता है, तो आपका पैसा डूब जाएगा। कुछ इंश्योरेंस प्लान वीजा रिजेक्शन कवर देते हैं, लेकिन उनकी शर्तें आप पहले से ही पढ़ लें।
-1770109664304.jpg)
स्मार्ट ट्रैवलर वही होता है जिसके पास बैकअप प्लान हो। अगर वीजा लेट या रिजेक्ट हो जाए, तो ऐसी जगह पर जाएं जहां वीजा फ्री हो या Visa On Arrival मिलता हो।
यह भी पढ़ें- UK Visa New Rule: आप भी प्लान कर रही हैं लंदन ट्रिप, तो वीजा के नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव जानें
तो अगर आपके साथ भी ऐसी कोई दिक्कत है तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इससे आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।