
Budget Friendly Foreign Trip: विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। ये हर किसी के बस की बात नहीं है। इसका बजट इतना ज्यादा हो जाता है कि हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता है, लेकिन इस बार Union Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने राहत दे दी है। अगर आप विदेश जाने की सोच रही हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
नए बजट में इंटरनेशनल ट्रिप को पहले से सस्ता कर दिया गया है। खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो टूर पैकेज बुक करते हैं। अभी तक इंटरनेशनल ट्रिप पर इतना टैक्स लगता था, जो ट्रिप बुक करते समय लोगों की जेब पर भारी पड़ जाता था, लेकिन नए नियम के बाद इस टैक्स में बड़ी कटौती कर दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
-1770016610598.jpg)
TOI के मुताबिक, अब तक अगर कोई भी विदेश घूमने के लिए टूर पैकेज खरीदता था, तो उस पर TCS यानी टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स देना पड़ता था। 10 लाख रुपये तक के टूर पैकेज पर 5% TCS लगता था, जबकि 10 लाख रुपये से ज्यादा के पैकेज पर 20% TCS देना होता था। यानी अगर किसी ने महंगा इंटरनेशनल टूर बुक किया है, तो उसे बुकिंग के समय ही काफी ज्यादा टैक्स देना पड़ता था। टैक्स की वजह से ही कई लोगों की ट्रैवल प्लानिंग पर पानी फिर जाता था।
यह भी पढ़ें- फॉरेन ट्रिप पर जाने के दौरान इन चीजों को रखेंगी याद तो यादगार रहेगा सफर
नए बजट में सरकार ने विदेश घूमने के लिए टूर पैकेज खरीदने पर सिर्फ 2% TCS देने का नियम बनाया है। चाहे टूर पैकेज की कीमत कम हो या ज्यादा, अब हर पैकेज पर एक ही रेट से टैक्स लिया जाएगा। ऐसे में लोगों को एक्स्ट्रा पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस नए नियम से पहले जहां ज्यादा टैक्स देना होता था और इससे लोग अपनी ट्रिप कैंसिल कर देते थे, वहीं अब इस नियम से लोगों का विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- देश के बाहर मनाना चाहते हैं हनीमून, तो मात्र 40 हजार में जाएं इन जगहों पर घूमने
इसके अलावा नए नियम (Union Budget 2026) में टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में न सिर्फ इंटरनेशनल ट्रिप सस्ती हो सकती है बल्कि और भी रास्ते खुल सकते हैं।
तो अगर आप भी इंटरनेशनल ट्रिप टैक्स की वजह से कैंसिल कर देती थीं तो ये नियम विदेश घूमने का सपना पूरा करेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।