घूमने-फिरने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है। नई जगहों पर जाना, वहां की संस्कृति को समझना और लम्हों को जीकर यादगार बनाने का अपना अलग ही मजा है। हालांकि, अक्सर लोग यह सोचकर विदेश ट्रिप का विचार छोड़ देते हैं कि यह बहुत महंगा होगा और उनकी जेब पर भारी पड़ेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है।
अगर थोड़ी सी प्लानिंग और सही जानकारी हो, तो आप कम बजट में भी विदेश यात्रा का आनंद ले सकते हैं। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां भारतीय ट्रिप बिना लाखों रुपए खर्च किए आराम से घूम सकते हैं। इन देशों की यात्रा न केवल सस्ती है, बल्कि इनमें घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें भी हैं। आइए जानते हैं इन बजट-फ्रेंडली देशों के बारे में-
नेपाल एक ऐसा देश है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप एडवेंचर और ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो नेपाल से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती।
इसे जरूर पढ़ें- जानिए नेपाल से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स
काठमांडू और पोखरा जैसी जगहें बहुत ही सस्ती हैं और यहां के लोकल खाना और होटल भी बजट फ्रेंडली हैं। अगर आप चाहें तो यहां का प्लान बना सकते है, यकीनन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा।
नेपाल में यात्रा करना बहुत ही किफायती है। आप 15,000 से 20,000 रुपये में एक हफ्ते का बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
वियतनाम एक और बजट-फ्रेंडली देश है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है। हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और हालोंग बे जैसी खूबसूरत जगहें यहां देखने को मिलती हैं। यहां का खाना बहुत ही स्वादिष्ट और सस्ता होता है। साथ ही, होटलों की कीमत भी बहुत कम है।
वियतनाम में एक हफ्ते का कुल खर्च लगभग 15,000 से 18,000 रुपये तक हो सकता है। अगर आप लोकल खाने और सस्ती जगहों पर रहते हैं।
मलेशिया एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आप समुद्र तटों, जंगलों और आधुनिक शहरों का संगम देख सकते हैं। कुआलालंपुर, पेनांग और लंगकावी जैसे शहरों में बजट ट्रेवलर्स के लिए बहुत सी सस्ती सुविधाएं भी मौजूद हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाने का प्लान बना सकते हैं, यकीनन आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा।
मलेशिया की ट्रिप का खर्च लगभग 20,000 रुपये से शुरू हो सकता है। अगर आप सस्ते होटलों और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।
कंबोडिया खासतौर से अंगकोर वाट मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जहां आप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। यहां पर यात्रा करना सस्ता और आरामदायक है। यहां की सस्ती होटलों और खाने की कीमतें आपके बजट में आसानी से फिट हो सकते हैं।
कंबोडिया की ट्रिप का खर्च लगभग 10,000 से 15,000 रुपये तक हो सकता है। यहां सस्ती होटलों और लोकल खाने से आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं।
भूटान एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत देश है, जिसे हैप्पीनेस का देश कहा जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण बहुत ही अच्छा लगता है। हालांकि, भूटान में थोड़ी अच्छी ट्रिप प्लान की जा सकती है, लेकिन यह फिर भी आपके बजट के हिसाब से बहुत सस्ता हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Bhutan Travel: भूटान की यात्रा को मजेदार बनाना है तो इन ट्रैवल टिप्स को न करें इग्नोर
भूटान में 1 हफ्ते की ट्रिप का खर्च लगभग 25,000 रुपये तक हो सकता है, अगर आप बजट होटलों और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।
इन जगहों पर आप घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।