ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में सबसे मुश्किल काम खुश रहना है। खुश रहना एकमात्र ऐसा काम है, जिसे हर इंसान नहीं कर सकता है। हर इंसान के खुश रहने के मायने अलग-अलग होते हैं। हर कोई खुशी को अपने तरीके से ज़ाहिर करता है और अपने तरीके से महसूस करता है। किसी देश को खुशहाल देश बनाने के लिए कई चीजें जरूरी होती हैं। एक देश सही मायने में खुशहाल तब होता है, जब उस देश के लोगों में सरकार पर विश्वास, आर्थिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वतंत्रता, नागरिक भागीदारी और कार्य संतुलन बराबर हो। अगर आप भी शांत और खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं तो आपको इन देशों की ओर रूख करना चाहिए।
फिनलैंड
फिनलैंड भी खुशहाल देशों की लिस्ट में शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि फिनलैंड में हर व्यक्ति खुश रहता है।खुश रहने के मामले में फिनलैंड चौथी बार नंबर वन पर है। फिनलैंड में शिक्षा पर अधिक महत्व दिया जाता है।यह देश अपने लाइफस्टाइल और मौसम की वजह से अधिक लोकप्रिय है। यहां का मौसम बहुत ही सुहावना और मनमोहक होता है।फिनलैंड में गर्मियों के दौरान रात में बारह बजे के बाद अंधेरा होता है। इसके पहले दस बजे के आस-पास ऐसा लगता है कि मानो जैसे अभी-अभी शाम हुई है।जबकि ठंड के मौसम में दिन में अधिकांश अंधेरा होता है।
भूटान
इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि भूटान देश की एक अलग संस्कृति और इतिहास रहा है। भूटान एक बेहद ही खूबसूरत देश है।यह देश जितना अपनी खूबसूरती, संस्कृति और इतिहास के लिए मशहूर है उतना ही यह एक खुशहाल जीवन जीने के लिए भी जाना जाता है।भूटान में 1999 में प्लास्टिक की थैलियों को बैन कर दिया गया था और साथ ही यहां तंबाकू भी गैरकानूनी है। भूटान का कानून कहता है कि देश के 60 प्रतिशत भाग में जंगल होने चाहिए।आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भूटान में कोई ट्रैफिक लाइट नहीं है। यहां मुख्य शहर में यातायात के प्रवाह को प्रबंधित करने के लिए पुलिसकर्मी अलग-अलग सफेद दस्ताने पहनते हैं,जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक अद्भुत दृश्य होता है। जीएनएच यानी ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस इंडेक्स में भूटान 84वें स्थान पर है। भूटान में आपको बेहद ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे।यहां के लोग बुद्ध के विचारों को अपनाते हुए अपना जीवनयापन करते हैं। यहां आप शांत और खुशहाली भरी जिंदगी बिता सकते हैं।
डेनमार्क
अगर आप शांत और खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं तो आपको डेनमार्क देश की यात्रा करनी चाहिए। यहां पुरुषों का जीवन दर 77 साल और महिलाओं की 81 साल है।अपने खुशहाल लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। डेनमार्क में खुशहाल जिंदगी का कारण सरकार में विश्वास, आर्थिक सुरक्षा, स्वतंत्रता, नागरिक भागीदारी और कार्य संतुलन है। यही चीजें एक देश में रहने वाले व्यक्ति के लिए जरूरी होती हैं। यह समुद्र तट पर बसा एक खूबसूरत देश है, जहां पर जीवन व्यतीत करने की हर कोई व्यक्ति इच्छा रखता है।यहां आपको बेहद खुबसूरत बीच देखने को मिलेंगे।
लक्जमबर्ग
लक्जमबर्ग की आबादी 5 लाख के करीब है। कम आबादी के साथ यह छोटा देश रिटायरमेंट के बाद अपने नागरिकों की मदद करने के लिए उच्च वेतन और एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रणाली प्रदान करता है। लेकिन अगर आपको लगता है कि यहां पैसों से खुशी खरीदी जाती है तो यह जान लें कि इस देश में ऐसी कई सुविधाएं मौजूद हैं , जिनका पैसों से कोई लेना-देना नहीं है, इसमें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उत्कृष्ट कार्य-जीवन संतुलन शामिल है।
ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया में ऐसा कहा जाता है कि आप कितने खुश हैं, इस बात पर जोर देना बंद करें और एक बाइक राइड पर जाएं। अगर आप ऑस्ट्रिया की खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बाइक राइड करनी चाहिए। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को दुनिया में रहने के लिए सबसे बेहतरीन शहर माना गया है। ऑस्ट्रिया ऐल्प्स पर्वतों से ढका हुआ है। ऑस्ट्रिया अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको सेंट स्टीफन कैथेड्रल, हॉफबर्ग और मोज़ेक छत जैसी शानदार इमारतें देखने को मिलेगी।ऑस्ट्रिया का प्रति व्यक्ति आय 58,940 पीपीपी डॉलर और जीडीपी 42,896.54 करोड़ यूएसडी है।
अगर आप बेहतर जिंदगी की कामना करते हैं तो आपको इन देशों की यात्रा जरूर करनी चाहिए। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पंसद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी के साथ जुड़ें रहें।
Image Credit: Freepik.com, Pixabay.com,Pexels.com & Pxhere.com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों