herzindagi
IRCTC summer vacation international tour packages

IRCTC का इंटरनेशनल Summer Vacation टूर पैकेज, जानें कितना आएगा खर्चा

आपको केवल एक टूर पैकेज बुक करना होगा। इसके बाद फ्लाइट टिकट से लेकर विदेश में होटल और घूमने के लिए बस और कैब की सुविधा भी भारतीय रेल की तरफ से ही दी जाएगी। साथ ही, जगह-जगह घुमाने का जिम्मा भी भारतीय रेल का होता है।   
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 12:07 IST

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल समय-समय पर टूर पैकेज लेकर आता है। इन पैकेज में आपको न केवल देश बल्कि विदेशों में भी यात्रा करने का मौका मिलेगा। अगर आप परिवार के साथ इस गर्मियों की छुट्टियों में विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज से यात्रा कर सकते हैं।

आप इस पैकेज पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि इसके लिए टिकट आपको सरकारी वेबसाइट से बुक करनी होगी। अगर कोई पहली बार विदेश की यात्रा करने जा रहा है, तो उसके लिए भारतीय रेल के टूर पैकेज से यात्रा करना फायदेमंद रहेगा। क्योंकि पैकेज में आपको यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं भारतीय रेल की तरफ से मिलेगी।

आपको केवल एक टूर पैकेज बुक करना होगा। इसके बाद फ्लाइट टिकट से लेकर विदेश में होटल और घूमने के लिए बस और कैब की सुविधा भी भारतीय रेल की तरफ से ही दी जाएगी। साथ ही, जगह-जगह घुमाने का जिम्मा भी भारतीय रेल का होता है। 

काठमांडू टूर पैकेज 

 international tour packages

  • इस पैकेज के लिए आप टिकट दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से कर सकते हैं। 
  • दिल्ली और मुंबई से पैकेज की शुरुआत 15 जून से हो रही है। 
  • यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • लखनऊ से काठमांडू के लिए टिकट आप 25 जून को बुक कर सकते हैं। 
  • अगर आप लखनऊ से यात्रा शुरू करते हैं, तो  2 लोग एक साथ यात्रा करने प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 45900 रुपये है। 
  • दिल्ली और मुंबई से काठमांडू यात्रा पर अगर आप 2 लोग एक साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 37000 रुपये है। 
  • आप भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या है IRCTC SBI प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड और कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ? आप भी जानें

 

 

बैंकॉक और पटाया टूर पैकेज 

internationa tour package

  • मुंबई और कोलकाता से आप इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। 
  • मुंबई से 31 जुलाई और कोलकाता से 12 अगस्त को पैकेज की शुरुआत हो रही है। 
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। 
  • अगर आप मुंबई से यात्रा शुरू करते हैं, तो  2 लोग एक साथ यात्रा करने प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 56900 रुपये है। 
  • कोलकाता से यात्रा शुरू करने वाले लोगों को 43,100 रुपये  प्रति व्यक्ति पैकेज फीस देनी होगी। 
  • यह गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें: स्पेशल ट्रेन में कम खर्च में टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करना न भूलें

 

कोलंबो, दांबुला, कैंडी और नुवारा एलिया

  • इस पैकेज से आप 24 मई को यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। 
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। 
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62,300 रुपये हैं। 

ध्यान रखें कि पैकेज बुक करते हुए आपको किन सुविधाओं में अच्छा ऑफर मिल रहा है। पैकेज में जरूरी चीजें जैसे होटल, खाने पीने का खर्च, घूमने के लिए बस और आने-जाने की फ्लाइट टिकट शामिल होगी, तो आपको पैकेज के जरिए विदेश यात्रा करना सस्ता पड़ेगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।