
Why Fog Occurs in Morning and Night: इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी जैसी कई जगहों पर सुबह और शाम भयंकर कोहरा देखने को मिलता है। इससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो जाती है। सुबह बाहर निकलो ताे सब कुछ धुंधला सा नजर आता है।
यहां तक कि आसापास की इमारतें भी बिल्कुल भी नहीं नजर आती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठंड में कोहरा ज्यादातर सुबह और शाम में ही क्यों होता है और ये कोहरा बनता कैसे है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसके पीछे छिपे साइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1767859657347.jpg)
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हमारे आसपास की हवा में हमेशा थोड़ी नमी होती है, जिसे पानी की भाप (Water Vapor) कहा जाता है। सर्दियों में जब रात होती है तो टेंपरेचर तेजी से गिरने लगता है। इससे हवाएं ठंडी हो जाती हैं। ऐसे में ये ठंडी हवाएं ज्यादा नमी नहीं रोक पाती हैं। इससे हवा में मौजूद पानी की भाप छोटी-छोटी पानी की बूंदों में बदल जाती हैं और यही बूंदें जब बहुत बारीक हो जाती हैं तो ये हवा में आसानी से घुल जाती हैं और कोहरा बन जाती हैं।
यह भी पढ़ें- कोहरे के कारण नहीं निकल रही धूप? पौधों को पीला होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स
रात और तड़के सुबह के समय टेंपरेचर सबसे कम होता है। जमीन ठंडी हो जाती है और उसके पास की हवा भी जल्दी ठंडी होकर नमी को बूंदों में बदल देती हैं। यही कारण है कि इस समय कोहरा ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं जैसे ही सूरज निकलता है तो टेंपरेचर अपने आप थोड़ा बढ़ जाता है। ऐसे में जब हवाओं को थोड़ी गर्मी मिलती है तो कोहरे की बूंदें दोबारा भाप बन जाती हैं और दिन चढ़ते-चढ़ते कोहरा छंटने लगता है।
आपने देखा होगा कि हर दिन कोहरा एक जैसा नहीं रहता है। कभी ज्यादा तो कभी देखने को मिलता है। इसके पीछे भी सांइस है। जब हवा में नमी ज्यादा हो और ठंड अचानक बढ़ जाए, तो कोहरा अपने आप ज्यादा घना बन जाता है। वहीं हवा चल रही हो, तो कोहरे की बूंदें फैल जाती हैं और कोहरा हल्का हो जाता है। कुल मिलाकर तापमान, नमी और हवा की चाल डिसाइड करती हैं कि कोहरा घना होगा या फिर कम।
-1767859668628.jpg)
शहरों में कोहरा अक्सर ज्यादा घना और देर तक रहता है। इसकी बड़ी वजह प्रदूषण ही है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा और प्रदूषण दोनों ही देखने को मिलता है। दरअसल, हवा में मौजूद धूल और धुएं के कण पानी की बूंदों को चिपकने की जगह दे देते हैं। इससे कोहरे की बूंदें हवा में ज्यादा देर तक टिक जाती हैं।
मौसम के जानकार मानते हैं कि हर जगह कोहरा अलग होता है। कहीं समुद्र से आने वाली ठंडी हवा कोहरा बनाती है, तो कहीं पहाड़ों पर ऊंचाई के कारण धुंध छा जाती है। हालांकि उत्तर भारत में सर्दियों का कोहरा ज्यादातर ठंड और नमी की वजह से ही बनता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source- wxguys.ssec.wisc.edu/2025/09/30/foggy-early-morning/#:~:text=Light%20winds%20can%20help%20with,or%[email protected].
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।