
सर्दियों के मौसम में घना कोहरा और धूप की कमी के कारण न केवल इंसानों को समस्या होती है बल्कि बेजुबान पेड़ पौधे भी बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं। जब कई दिनों तक सूरज के दर्शन नहीं होते तो पौधे में फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया रुक जाती है और पौधे बढ़ने से रुक जाते हैं। उनकी पत्तियां झड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे वे सूखने भी लगते हैं। यदि आपके घर के पौधे को भी यही परेशानी हो रही है तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पौधों को पीला होने से बचाने में कौन-से तरीका बेहद उपयोगी है। पढ़ते हैं आगे...
धूप न निकलने पर मिट्टी की नमी जल्दी नहीं सूखती है। ऐसे में पौधों को रोज पानी देने से बचें। यदि आप रोज पानी देंगे तो जड़ें सूख सकती हैं। आपको सर्दियों के दिनों में हमेशा मिट्टी को चेक करना चाहिए। अगर ऊपर की 1 इंच की मिट्टी सूखने लगे तभी पानी दें। साथ ही शाम के समय पानी देने से बचें क्योंकि रात की ठंडक पौधों को बीमार कर सकती है।

सुबह के समय हल्का गुनगुना पानी देना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आपने पौधे ऐसी जगह रखे हैं जहां ओस सीधे गिरती है तो उन्हें तुरंत किसी बरामदे के नीचे शिफ्ट कर दें और उसकी पत्तियों पर जमा कोहरा उन्हें कोल्ड स्ट्रेस दे सकता है। इससे अलग आपके लिए जगह बदलना संभव न हो तो रात के समय पौधों को किसी प्लास्टिक शीट या सूती कपड़े से ढ़कें और सुबह कोहरा कम होने पर हटा दें।
इसे भी पढ़ें - बालकनी की दीवारों पर ऐसे सजाएं वर्टिकल गार्डन, छोटे से घर में दिखेगा घना जंगल
जब हफ्तों तक धूप नहीं निकलती है तो आप ग्रे लाइट्स या साधारण बल्ब का इस्तेमाल कर सकती हैं। पौधों को दिन में कुछ घंटे के लिए तेज रोशनी के नीचे रखें, इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है। यह तरीका खासतौर पर इनडोर प्लांट्स के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। कोहरे की वजह से पत्तियों पर धूल और नमी की एक परत जम जाती है जो पौधों के छिद्र को बंद कर देती है। ऐसे में उन पत्तियों को समय-समय पर साफ करते रहें।
-1767683819923.jpg)
गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करते रहें ताकि जड़ों तक हवा पहुंच सके और फंगस ना लगे। सर्दियों में पौधे सुप्त अवस्था में होते हैं। ऐसे समय में पौधों को ज्यादा खाद्य नहीं देनी चाहिए। खासतौर पर नाइट्रोजन वाली खाद्य से बचना चाहिए क्योंकि यह नई कोमल पत्तियों को खत्म करती हैं, क्योंकि ये ठंड को भी बर्दाश्त नहीं कर पाती। इसकी बजाय पौधों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए थोड़ी सी राख का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें - क्या आपकी तुलसी भी सर्दियों में सूख जाती है? जड़ों में डालें ये 5 चीजें, पौधा रहेगा हरा-भरा और घना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।