
सर्दी के मौसम में जहां हम कमरे में गर्म चाय लेकर बैठ जाते हैं, वहीं, घर के अंदर रखे पौधों के लिए भी ये काफी चुनौतीपूर्ण समय होता है। बता दें, जब तापमान में गिरावट आती है और सूरज की कम रोशनी हो जाती है तो इस कारण इंडोर प्लांट्स की ग्रोथ रुकने लगती है। पत्तियां फ्रिज होने लगती हैं और वे सुस्त दिखाई देने लगते हैं। बता दें कि सर्दियों में पौधे डोरमेंसी यानी विश्राम की अवस्था में चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें गर्मियों की तुलना में बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो सर्दियों में भी आपके पौधों को सुस्त होने से बचा सकते हैं और उन्हें हरा भरा रख सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों के मौसम में इंडोर प्लांट्स को कैसे सुस्त होने से बचाएं। पढ़ते हैं आगे...
सर्दियों में धूप कुछ समय के लिए आती है, वहीं, वे जल्दी चली भी जाती है। ऐसे में आप जितना इंडोर प्लांट्स को खिड़की के जितना करीब रखेंगे उतना अच्छा होगा।
-1768557800737.jpg)
दक्षिण की ओर मुंह वाली खिड़की सबसे अच्छी होती है। मौसम में पत्तियों पर जमी धूल को गीले कपड़े से जरूर साफ करें। बता दें कि धूल धूप को सही से पत्तों को लगने नहीं देती है। कुछ-कुछ दिनों में गमलों को थोड़ा घुमाते रहें। पौधे के हर हिस्से को बराबर रोशनी मिल सके।
इसे भी पढ़ें - बच्चा नहीं खाता दाल? इसके पानी और पेस्ट से बनाएं ऐसी चीजी बॉल्स कि बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे
बता दें कि ओवरवॉटरिंग के कारण भी सर्दी के मौसम में पौधे पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप पानी तभी दें जब गमले की ऊपरी 2 इंच की मिट्टी पूरी तरीके से सूख गई हो। सर्दियों में पौधे को बहुत कम पानी की जरूरत होती है। आप कमरे के तापमान वाले पानी का इस्तेमाल करें। ज्यादा ठंडा पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।
-1768557819610.jpg)
आप कई पौधों को एक साथ पास रखें। इससे भी आप उसमें नमी साझा करते रहेंगे। इसके अलावा स्प्रे बोतल से पत्तों पर हल्का पानी छिड़क दें या पास में पानी से भरी ट्रे रखें। आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दें। यह उनकी जड़ों को जला सकता है। खाद्य देने का सही समय बसंत की शुरुआत है।
पौधों को कभी भी ऐसी जगह न रखें, जहां से ठंडी हवा आती हो। साथ ही, उन्हें हीटर या रेडिएटर के एकदम पास भी न रखें, क्योंकि सीधी गर्मी उनकी पत्तियों को सुखा सकती है।
इसे भी पढ़ें - बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, ब्रेड और भुनी मूंगफली से बनाएं ये खास पकौड़े; मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।