herzindagi
 most plants die from over watering

ठंड में सबसे ज्यादा पौधे ओवर-वॉटरिंग से मरते हैं, जानें सर्दियों में पानी देने का सही समय और तरीका

सर्दियों में ज्यादातर महिलाओं को बागवानी से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वे अनजाने में पानी ज्यादा दे देते हैं, ऐसे में पानी देने के सही तरीके के बारे में पता होना जरूरी है...
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 18:20 IST

सर्दियों में बागवानों के शौकीन को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उनके हरे-भरे पौधे अचानक सूखने या गलने लगते हैं। इसका बड़ा कारण ओवर वॉटरिंग होती है। ओवरवॉटरिंग यानी जरूरत से ज्यादा पानी देना। जी हां, जब हम सर्दियों में पौधों को ज्यादा पानी देने लगते हैं तो इसके कारण ये पौधों के लिए बेहद ही जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में यदि आपके पौधे भी सूख रहे हैं तो बता दें कि इसके पीछे एक कारण ओवरवॉटरिंग भी हो सकती है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि ओवर वॉटरिंग क्यों जानलेवा है और पानी देने का सही समय क्या है। पढ़ते हैं आगे... 

क्यों ज्यादा पानी पौधों को खराब करता है?

सर्दी में सूरज की रोशनी कम होती है और हवा में नमी रहती है। इस कारण मिट्टी से पानी का इवेपरेशन (Evaporation) हो जाता है। जब हम मिट्टी को ऊपर से गिला होने के बावजूद पानी देते रहते हैं तो जड़ों के पास हवा जाने की जगह नहीं बचती। 

gardening tips (7)

इसके कारण वे सांस नहीं ले पाते और उनमें फंगस लगने लगती है, जिसे Root Rot कहते हैं। यही कारण होता है कि सर्दियों में ओवर वॉटरिंग जानलेवा साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज

पानी देने का सही समय क्या है?

बता दें कि सर्दी में पानी देने का सही समय सुबह 9:00 से 11:00 के बीच है। इसे दिनभर की धूप में मिट्टी के ऊपरी परत थोड़ी सूख जाती है और रात की ठंडक होने तक पौधा स्थिर हो जाता है। रात में तापमान गिर जाता है। अगर आप शाम को पानी देते हैं तो पानी पूरी रात जड़ों में जमा रहेगा जिससे मिट्टी में फंगस लगने का खतरा बढ़ सकता है।

2 - 2026-01-05T152111.833

आप सिर्फ पानी न दें बल्कि मिट्टी को भी जांचें। अपनी उंगली को मिट्टी में लगभग 2 इंच गहराई तक डालें। अगर उंगली सूखी निकलती है तब भी अगर मिट्टी उंगली पर चिपक रही है या नमी महसूस हो रही है तो अगले दो दिनों तक पानी न दें। 

पानी देने के लिए एक दिन पहले गमले की मिट्टी की हल्की सी गुड़ाई करें। इससे हवा जड़ों तक पहुंचेगी और पानी समान रूप से फैलता है। अगर बहुत ज्यादा ठंड है तो पौधे को एकदम बर्फीला पानी देने की बजाय सामान्य तापमान का दें।

इसे भी पढ़ें - लड़ाई के बाद पार्टनर नहीं कर रहा बात? ईगो छोड़ें और इन 3 तरीकों से करें 'सॉरी' बोलकर बात की शुरुआत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।