herzindagi
update bank kyc

बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज

क्या आपने भी बैंक अकाउंट में केवाईसी का अपडेट नहीं करवाया है? अगर हां तो बता दें कि यहां दिए गए पांच संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट फ्रीज होने वाला है। जानते हैं इन संकेतों के बारे में... 
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 15:20 IST

आज के समय में ज्यादातर लोगों का काम डिजिटली हो जाता है, उन्हें बैंकों के चक्कर काटने नहीं पड़ते। लेकिन ये सुविधा हमें आलसी भी बना रही है, जिसके चलते लोग बैंक से जुडे केवाइसी को अपडेट करवाना भूल जाते हैं। जी हां, क्या आप जानते हैं कि अगर आपके खाते की केवाईसी अपडेट नहीं हुई है तो आपका बैंक खाता कभी भी बंद या फ्रीज हो सकता है। यदि आरबीआई के सख्त नियमों की मानें तो बैंक को समय-समय पर अपने ग्राहकों की जानकारी अपडेट करना जरूरी होता है। ऐसे में यदि आपका अकाउंट फ्रीज होने वाला है तो इससे पहले कुछ बड़े संकेत नजर आ सकते हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बैंक खाते में केवाईसी अपडेट ना होने पर कौन-कौन से संकेत नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

केवाईसी अपडेट ना होने के बड़े संकेत

यदि आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रही हैं या यूपीआई पेमेंट कर रही हैं और वो बार-बार टेक्निकल एरर या अकाउंट रिस्ट्रिक्टेड कहकर फेल हो रहा है तो आप समझ जाएं, हो सकता है कि आपका अकाउंट बार-बार इसलिए रुक रहा है क्योंकि केवाईसी अपडेट नहीं है।

kyc bank

अगर बैंक आपको पिछले कुछ महीनों से री-केवाईसी के लिए मैसेज भेज रहा है तो उसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। चेतावनी है कि आपकी समय सीमा समाप्त होने वाली है।

कई बार बैंक सुरक्षा के तौर पर केवाईसी करने पर डेबिट कार्ड की सेवाओं को आवश्यक रूप से रोक देता है। ऐसे में लोग जब डेबिट कार्ड के लिए बैंक पहुंचते हैं तब उनकी केवाईसी करवाते हैं। यदि आपका भी डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें - Instagram Carousel Music: क्या आपने ट्राई किया इंस्टाग्राम का ये नया म्यूजिक फीचर? यहां समझें पूरा गाइड

 यदि आपके खाते में आने वाली सब्सिडी या अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा रुक गया है तो उसका एक बड़ा कारण आधार बैंक लिंकिंग या केवाईसी का अपडेट ना होना भी हो सकता है।

kyc

नेट बैंकिंग लॉगिन करने पर यदि आपका स्टेटस इनएक्टिव या Dormant दिख रहा है तो समझ लीजिए बैंक ने आपके खाते को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में बिना देरी करें तुरंत बैंक से संपर्क करें वरना आपका पैसा भी अटक सकता है।

नोट - अब आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि अगर आपके पते या मोबाइल नंबर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो आप नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या रजिस्टर्ड ईमेल से Self-declaration लेटर भेजकर केवाईसी रिन्यू करा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - कहीं कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके WhatsApp मैसेज? इन 5 संकेतों से तुरंत करें पहचान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।