herzindagi
smart ways to say sorry

लड़ाई के बाद पार्टनर नहीं कर रहा बात? ईगो छोड़ें और इन 3 तरीकों से करें 'सॉरी' बोलकर बात की शुरुआत

यदि आपके पार्टनर और आपके बीच में लड़ाई हो गई है और दोनों ही एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं तो आपको पहल करनी होगी। आप अपनों को छोड़कर इन तीन तरीकों से सॉरी बोल सकती हैं। जानते हैं, इन तरीकों के बारे में... 
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 16:10 IST

पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन हो जाना आम बात है, लेकिन जब यह खामोशी में बदल जाए तो इसके कारण मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। कभी-कभी सॉरी कहना भी पड़ा पहाड़ जैसा भारी लगने लगता है, लेकिन जब रिश्ते में एक ईगो आ जाती है तो रिश्ता टूटने लगता है। ऐसे में यदि लड़ाई के बाद आपका पार्टनर बात नहीं कर रहा तो आपको अपनी ईगो छोड़नी होगी और यहां दिए गए 3 तरीकों से सॉरी कहना होगा। आज का हमारा लेख इस विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन तरीकों से आप अपने पार्टनर को सॉरी बोल सकती हैं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे... 

पार्टनर को कैसे कहें सॉरी?

कभी-कभी रिश्ते में तकरार के बाद सबसे मुश्किल हिस्सा होता है बातचीत की दोबारा शुरुआत करना। मैं क्यों सॉरी बोलूं, ये बात एक दीवार बनकर खड़ी हो जाती है, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को खोना नहीं चाहते तो पहल करना कोई कमजोरी नहीं है बल्कि समझदारी है।  

relationship tips (15)

ऐसे में मैं स्टेटमेंट का इस्तेमाल न करके आप हम से बात शुरू करें। अगर आप शुरुआत में ही तुमने ऐसा किया या तुम्हारी गलती थी कहेंगे तो इससे दिक्कत होगी। आप अपनी भावनाओं पर ध्यान दें। आप बोल सकती हैं कि मुझे बुरा लग रहा है कि हमारे बीच कल बहस हुई और हम बात नहीं कर रहे हैं। मैं खामोशी को खत्म करना चाहती हूं।

इसे भी पढ़ें - पति करता है बात-बात पर शक तो इन तरीकों से लाएं मैरिटल लाइफ में वापस लाएं खुशियां

 आप एक डिजिटल नोट या फिजिकल मैसेज भी भेज सकती हैं। अगर आमने-सामने बात नहीं हो पा रही है और झिझक महसूस होती है तो आप टेक्नोलॉजी का सहारा ले सकती हैं और छोटा सा मैसेज बर्फ पिलाने का काम कर सकता है। आप इसमें लिखें कि मुझे नहीं पता कौन गलत है कौन सही, लेकिन मुझे तुम्हारी याद आ रही है। क्या हम चाय पर बैठकर इस बारे में बात कर सकते हैं। सिर्फ सॉरी कहना कभी-कभी पर्याप्त नहीं होता। पार्टनर को यह महसूस होना चाहिए कि आप सुधार करना चाहती हैं। 

relationship tips in hindi (3)

आप बोल सकती हैं कि मैं कल चिल्लाने के लिए माफी मांगती हूं। अगर अगली बार जब मुझे गुस्सा आएगा तो मैं कमरे से बाहर चली जाऊंगी ताकि बात ना बिगड़े। इससे यह दिखता है कि आप अपने रिश्ते को लेकर कितनी गंभीर हैं और भविष्य में ऐसी स्थिति को टालने के लिए प्रयास कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या दूसरी शादी करने पर Ex-Husband की प्रॉपर्टी पर बना रहता है अधिकार? जानिए क्या कहता है कानून

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।