Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
Libra women horoscope February 12 2026

Aaj Ka Tula Rashifal 12 February 2026: रिश्ते के बीच चल रही गलतफहमी होगी दूर, तुला राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा आज का दिन

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन एक्सप्रेसिव रहेगा। पार्टनर के साथ चल रही गलफहमी खुलकर बात करने से दूर होगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें कैसा रहेगा आज का दिन-
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 07:20 IST

Libra Horoscope Today, 12 February 2026: 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए करेज और कम्युनिकेशन का है। पिछले दो दिनों की पारिवारिक किचकिच और धन संबंधी चिंताओं से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश कर चुका है आज आप खुद को बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगी। जो काम पिछले कई दिनों से लटके हुए थे, आज आप उन्हें अपनी मेहनत और भागदौड़ से पूरा कर लेंगी। आज आपकी वाणी में गजब का प्रभाव होगा लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। आज शार्ट ट्रिप या पड़ोसियों/रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात के प्रबल योग हैं। आज आप सोशल मीडिया या लेखन के माध्यम से अपनी बात बहुत अच्छे से रखेंगी।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

Libra Health Horoscope Today rashifal

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन एक्सप्रेसिव और फ्लिर्टी रहेगा। तीसरा भाव संचार का है, इसलिए आज आप अपने पार्टनर को लुभाने के लिए मीठे मैसेज या शायरी भेज सकती हैं। जो गलतफहमियां कल तक चल रही थीं, आज खुलकर बात करने से दूर हो जाएंगी। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी छोटी ड्राइव या डिनर पर जा सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के किसी काम में उनकी मदद करेंगी, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल महिलाओं को आज सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए कोई इंट्रेस्टिंग प्रपोसल मिल सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और कलाई पर पीला धागा बांधें।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन मार्केटिंग और नेटवर्किंग का है। अगर आप सेल्स, मीडिया, जर्नलिज्म, या राइटिंग के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिएबहुत अच्छा साबित होगा। आज आपकी प्रेजेंटेशन स्किल्स की तारीफ होगी। आज आप नए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगी और सफल भी रहेंगी। आज भाई-बहनों या दोस्तों की मदद से आपको करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है। इंटरव्यू देने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

More For You

उपाय: आज के दिन सनसन वाले जल में हल्दी मिलकर स्नान करें।

इसे भी पढ़ें-   Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज खुद की मेहनत से धन कमाने का के योग हैं। तीसरा भाव मेहनत का है, इसलिए आज आपको भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज आप गैजेट्स मोबाइल, लैपटॉप , इंटरनेट या संचार साधनों पर धन खर्च कर सकती हैं। आज भाई-बहनों की मदद के लिए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज किसी रिस्क इन्वेस्टमेंट में हाथ डालने के बजाय अपनी स्किल्स को अपग्रेड करने पर पैसा खर्च करें, यह भविष्य में बड़ा रिटर्न देगा।

उपाय: किसी मंदिर में चने की दाल और केले का दान करें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

Libra Love Horoscope Today

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज तुला राशि की महिलाओं को अपने गले , कंधों और आर्म्स का ख्याल रखना चाहिए। तीसरा भाव इन अंगों का कारक है। बदलते मौसम में गले में खराश या टॉन्सिल की समस्या हो सकती है। आज ज्यादा बोलने या चिल्लाने से बचें। जिन महिलाओं को सर्वाइकल या थायराइड की समस्या है, वे आज अपनी दवाई समय पर लें।

उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं जल में थोड़ी हल्दी मिलाएं ।

इसे भी पढ़ें-  Masik Rashifal Tula February 2026: तुला राश‍ि के लोगों के लिए फरवरी का महीना रहेगा खुशहाल, पार्टनर से म‍िलेगा भरपूर प्‍यार; जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके सि‍तारे?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;