जब हम अपने घर में प्लांट लगाते हैं, तो यही चाहते हैं कि उसकी ग्रोथ बेहतर तरीके से हो। इसके लिए पानी के साथ खाद पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। यूं तो मार्केट में आपको कई तरह के फर्टिलाइजर आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि, प्लांट की बेहतर तरीके से केयर करने के लिए आर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है।
ये फर्टिलाइजर नेचुरल चीजों से बनाए जाते हैं। इसलिए इन्हें प्लांट और ईको-सिस्टम दोनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो इससे प्लांट की ग्रोथ तो बेहतर होती है। साथ ही साथ, आपको अन्य भी कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-
जब आप आर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमानल करते हैं तो इससे मिट्टी को आवश्यक पोषक तत्व और कार्बनिक पदार्थ मिलते हैं। ये मिट्टी की संरचना में सुधार करते हैं और माइक्रोबियल एक्टिविटी को बढ़ावा देते हैं। जिसके कारण मिट्टी पहले से अधिक बेहतर होती है और इससे प्लांट की ग्रोथ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
आर्गेनिक फर्टिलाइजर के इस्तेमाल का एक लाभ यह भी होता है कि ये एनवायरनमेंट फ्रेंडली होते हैं। दरअसल, आर्गेनिक फर्टिलाइजर वास्तव में नेचुरल सोर्स से मिलते हैं। जिसके कारण आप सिंथेटिक केमिकल्स का इस्तेमाल कम करते हैं। इस तरह एनवायरनमेंट पॉल्यूशन कम होता है और आप प्रकृति का बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं।
जब आप आर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमालकरते हैं तो वे धीरे-धीरे पोषक तत्वों को रिलीज करते हैं। जिससे पोषक तत्वों की सप्लाई बैलेंस तरीके से होती है और प्लांट को लगातार पोषक तत्व मिलते रहते हैं। ऐसे में प्लांट की ग्रोथ पर पॉजिटिव असर पड़ता है और आप उसे तेजी से बढ़ते हुए देखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Basant Panchami पर इन चीजों से सजाएं घर, यहां से लें होम डेकोरेशन आइडिया
अगर आप अपने प्लांट या गार्डन के लिए आर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपका लंबे समय में बहुत अधिक फायदा होता है। दरअसल, आर्गेनिक फर्टिलाइजर स्लो रिलीज होते हैं, जिसके कारण आपको अपने प्लांट के लिए बार-बार फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप लंबे समय में काफी बचत कर सकते हैं।
आर्गेनिक फर्टिलाइजर के इस्तेमाल का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे आपको कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पौधों के विकास के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। आमतौर पर, ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स सिंथेटिक फर्टिलाइजर में मौजूद नहीं हो सकते हैं। जिसके कारण आपके प्लांट को बहुत फायदा होता है।
अगर आप आर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे मिट्टी की फर्टिलिटी पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। यह वास्तव में सस्टेनेबल गार्डनिंग के लिए बेहद जरूरी है। आर्गेनिक फर्टिलाइजर स्लो रिलीज होते है और इससे मिट्टी अधिक उपजाऊ बनती है। उपजाऊ मिट्टी मजबूत पौधों के विकास में मदद करती है।
इसे जरूर पढ़ें- काले पड़ गए हैं तुलसी के पत्ते, तो इन टिप्स की मदद से फिर से बनाएं हरा-भरा
आर्गेनिक फर्टिलाइजर के इस्तेमाल का एक लाभ यह होता है कि इससे मिट्टी की वाटर होल्डिंग कैपेसिटी बेहतर होती है। दरअसल, आर्गेनिक फर्टिलाइजर को आर्गेनिक चीजों से बनाए जाते हैं और इसलिए ये वाटर रिटेंशन को बेहतर बनाते हैं। यह पानी की कमी वाले एरिया में विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे बार-बार सिंचाई की आवश्यकता कम हो जाती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।