Basant Panchami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 14 फरवरी को है। सनातन धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस खास पर्व को लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कुछ लोग मां सरस्वती की पूजा तो कहीं पतंगबाजी का भी आयोजन होता है।हालांकि, पूजा-पाठ करने के साथ इस दिन कुछ लोग घरों को सुंदर तरीके से डेकिरेट भी करते हैं। ऐसे में, अगर आप भी इस बसंत पंचमी के अवसर पर अपने घर को सजाना चाहती हैं और इसके लिए कोई यूनिक तरीका ढूंढ रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां से आप होम डेकोरेशन आइडियाज ले सकती हैं। इसके लिए हम कुछ आसान से टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो कर अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
बसंत पंचमी पर अगर आप अपने घर को खूबसूरत और पीले थीम के साथ डेकोरेट करना चाहती हैं, तो गेंदे के फूल से अपने घर और दरवाजे को सजा सकती हैं। इसके लिए बस आपको पीले रंग के गेंदे के फूल और आम के पत्ते लेने हैं। इनकी मदद से तोरण बना लेना है। आप अपने मन के अनुसार, तोरण की डिजाइन बना सकती हैं। इसके बीच-बीच में हरे पत्ते को जरूर लगाएं। इससे यूनिक और अट्रैक्टिव लुक आएगा।
बसंत पंचमी पर बसंती रंग का खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को बसंती या पीले थीम पर रखने की सोच रही हैं, तो आप अपने फ्लावर पॉट में इन रंगों के फूलों को लगा सकती हैं। घर में जितने भी सजावटी पॉट हैं उन सब में आप चाहें तो पीले फूल डाल सकती हैं। इसके अलावा, आप अपने रूम के हॉल को पीले कपड़े से भी सजाकर सेल्फी प्वाइंट तैयार कर सकती हैं और परिवार के साथ यहां पिक्चर भी क्लिक करा सकती हैं।(बसंत पंचमी आउटफिट्स)
इसे जरूर पढ़ें - मां सरस्वती को बसंत पंचमी के दिन जरूर चढ़ाएं ये फूल, मिलेगी माता की कृपा
अगर आप बसंत पंचमी के अवसर पर घरों में मां सरस्वती की पूजा करती हैं और पूजा रूम को खास तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं, तो आप पीले थीम का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो पीले नकली फूलों के लत्तर और पतंग की मदद से कमरे को सजा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को जरूर लगाएं ये 5 भोग, मिल सकता है मनचाहा वरदान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik, HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।