देश के अलग-अलग हिस्सों में बसी ये जगहें बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। हनीमून एक ऐसा समय है, जिसमें कपल्स अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताते हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार या अपने भविष्य की चिंता नहीं होती। वह अपनी सभी परेशानियों को भूलकर यात्रा पर निकल पड़ते हैं। इस ट्रिप में आप चाहे आप पहाड़ों की शांति चाहते हों, समुद्र की लहरों के बीच सुकून ढूंढ़ रहे हों, या ऐतिहासिक शहरों में संस्कृति और कला को नजदीक से महसूस करना चाहते हैं, देश के अलग-अलग हिस्सों में आपको अलग-अलग नजारों का मजा लेने का मौका मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत में हनीमून ट्रिप के लिए बजट लोकेशन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
यह जगह भारत में हनीमून के लिए बेस्ट मानी जाती है। यह एक रोमांटिक हिल स्टेशन है। यह पहाड़ी जगह अपनी सुखद जलवायु, हिमालय के सुंदर दृश्य और सुंदर सड़कों के लिए जाना जाता है। खूबसूरती की वजह से इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। शिमला में चारों ओर से हरे-भरे देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां आप 20 हजार में आराम से अपना ट्रिप पूरा करके आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Romantic Places: मई में पार्टनर के साथ देश की इन रोमांटिक जगहों पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंच जाएं
'गुलाबी नगर' के नाम से जाना जाने वाला जयपुर शहर भी घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आप अपने साथी के साथ किलों, महलों और हलचल भरे बाजारों में घूम सकते हैं। यहां कपल्स की भीड़ आपको देखने को मिलेगी। क्योंकि, यहां के किले और होटल लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां आपको बजट में होटल और घूमने के लिए साधन मिल जाएगा। 20 हजार में ट्रिप प्लान करने के लिए यह बेस्ट जगह है।
अगर सस्ती पहाड़ी जगह पर घूमना है, तो आप माउंट आबू जाने का भी प्लान बना सकते हैं। 20 हजार के अंदर यहां आपक 3 से 4 दिन का हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। छोटे हनीमून ट्रिप के लिए लोगों को यह जगह पसंद आती है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। यह आपको अन्य पहाड़ी इलाकों से ज्यादा शांत और कम भीड़ भाड़ वाला लगेगा।
इसे भी पढ़ें:Places Near Rishikesh: ऋषिकेश से 100 किमी के आसपास में स्थित इन शानदार जगहें को एक्सप्लोर किया आपने?
इसके अलावा भारत में आप ऋषिकेश, मसूरी, दिल्ली और कसोल ट्रिप भी आप बजट में बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।