
Best Places To Visit In Auli: घूमने-फिरने का शौक सभी को होता है। हमारे यहां भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो घूमने के लिहाज से बेस्ट मानी जाती हैं। जब भी कहीं ट्रिप की प्लानिंग की जाती है तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है। उत्तराखंड की बात करें तो सिर्फ नैनीताल, मसूरी या ऋषिकेश ही नहीं, औली भी लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल होती है। फरवरी का महीना शुरू हो गया है और बीते दिनों औली में टेंपरेचर माइनस में था।
ऐसे में अगर आप औली जाने का सोच रहीं हैं तो कुछ जगहों को एक्सप्लोर किए बिना वापस न आइएगा। दरअसल, चारों तरफ सफेद बर्फ, ऊंचे हिमालय और ठंडी हवाएं, सब मिलकर इस जगह को सच में जन्नत बना रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप ऑली में किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं और यहां किन-किन चीजों को एंजॉय कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1770019809952.jpg)
औली के रोपवे की गिनती इंडिया के सबसे लंबे और ऊंचे रोपवे में होती है। ये जोशीमठ से औली तक जाता है। रोपवे में बैठते ही नीचे बर्फ से ढकी ढलानें और हिमालय की चोटियां साफ नजर आती हैं। माइनस तापमान में ये राइड थोड़ा ठंडी जरूर लगेगी, लेकिन यकीन मानिए नजारे यहां के इतने खूबसूरत होते हैं कि आपकी ट्रिप सबसे यादगार बन जाएगी।
यह भी पढ़ें- 2026 में होने वाली है शादी? स्पेन से लेकर अलीबाग तक, ये 5 जगहें Destination Wedding के लिए रहेंगी बेस्ट
ये लेक औली के स्की रिजॉर्ट के पास बना हुआ है। चारों तरफ बर्फ और बीच में पानी, ये सब देखकर मन को बहुत सुकून मिलेगा। सुबह या सनसेट के समय तो यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। ठंड के मौसम में ये जगह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।
गुरसो बुग्याल का नजारा तो गर्मियों में हरा-भरा लगता है, लेकिन सर्दियों में ये पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेक करना पड़ेगा। माइनस टेंपरेचर में चलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें, लेकिन यहां पहुंचकर जो नजारा आपको देखने को मिलेगा, वो सारी थकान आपकी दूर कर देगा।
यह भी पढ़ें- होटल नहीं, इस बार Ashram में करें स्टे! ये हैं भारत के सबसे शांत और खूबसूरत आश्रम; मिलती है सुकून की गारंटी
औली से कुछ किलोमीटर दूर चत्रकुंड नाम की एक छोटी सी झील है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि आपको एक बार यहां तो जरूर जाना चाहिए। ये जगह शांति पसंद करने वालों के लिए बेस्ट हैं।
-1770019818207.jpg)
तो अगर आप माइनस 5 डिग्री टेंपरेचर में भी औली की खूबसूरती को देखना चाहती हैं तो तुरंत बैग उठाकर निकल जाइए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।