घूमने-फिरने के शौकीन लोग केवल नजारा देखने के लिए ट्रैवल नहीं करते, बल्कि वह अपनी ट्रिप में कुछ रोमांच लाने के लिए तरह-तरह एक्टिविटी करना भी पसंद करते हैं। पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, हाइकिंग और राफ्टिंग से लेकर रोपवे राइड्स तक, हर टूरिस्ट प्लेसिस पर आपको अलग-अलग तरह की रोमांचक एक्टिविटी करने का मौका मिल जाएगा। अगर आप भारत की ऐसी जगहें खोज रही हैं, जहां आपको रोपवे राइड्स का मजा मिल जाए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रोपवे राइड प्लेसिस के बारे में बताएंगे, जहां हर साल हजारों यात्री जाते हैं।
भारत में एक-दो नहीं बल्कि ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप रोपवे राइड्स का मजा उठा सकती हैं। कई जगहों पर रोपवे राइड्स का प्राइस सस्ता भी है, लेकिन जहां ऊंचाई ज्यादा है वहां आपको 2000 रुपये से लेकर 2500 रुपये भी देने पड़ते हैं।
मनाली में उठाएं केबल कार की सवारी का मजा- इस केबल कार में सफर के लिए आपको सोलंग वैली जाना होगा। यह छोटी राइड है, लेकिन इसमें आपको मजा बहुत आएगा। सर्दियों में लोग इस केबल कार में राइड करना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे आप 3200 मीटर की ऊंचाई का सफर कर पाएंगी।
अगर आप कश्मीर जा रही हैं, तो आपको इस राइड का मजा एक बार जरूर लेना चाहिए। यहां से आपको दूर-दूर बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा सर्दियों में देखने को मिलेगा। यह राइड गुलमर्ग में आप ले पाएंगी। इस केबल कार से आप 4200 मीटर तक ऊपर जा सकेंगी। इसे भारत की बेस्ट रोपवे राइड्स में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में टूर पैकेज से घूम आएं लद्दाख, होटल-खाना और टिकट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
सिक्किम में होने वाली रोपवे राइड में एक साथ 24 लोग सवारी कर सकते हैं। इसलिए, यहां की रोपवे राइड और भी ज्यादा खास है। गंगटोक रोपवे से आप कंचनजंघा पर्वतों का शानदार नजारा देख पाएंगी।
रोपवे राइड्स को कई लोग केबल कार राइड के नाम से भी जानते हैं। इसमें एक मोटी तार होती है, जो ऊंचाई पर होती है। इस केबल पर एक छोटी ट्रॉली होती है, जो एक डिब्बे के आकार की होती है। इस ट्रॉली में सीटें लगी होती है, जिसमें यात्री बैठकर एक छोर से दूसरे छोर तक जाते हैं। यह राइड ऊंचाई वाली जगहों पर करवाई जाती है, इससे लोग कम समय में ऊंचाई पर पहुंच भी सकते हैं और नीचे भी आ सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।