herzindagi
cable car rides in india

कश्मीर के गुलमर्ग ही नहीं, भारत की इन जगहों पर भी उठा सकते हैं केबल कार राइड का मजा

अगर आपको लगता है कि भारत में केवल कश्मीर में ही केबल कार राइड का मजा लिया जा सकता है, तो आप गलत है। जी हां, आज हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि भारत में किन-किन जगहों पर केबल कार राइड की जा सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-03-01, 17:00 IST

भागदौड़ और स्ट्रेस वाली जिंदगी में ट्रैवलिंग किसी थेरेपी से कम नहीं है। यही वजह है कि वीकेंड या छुट्टियों में कई लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं। घूमने के दौरान कई लोग आराम करना पसंद करते हैं, तो कई एडवेंचर एक्सपीरियंस करते हैं। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं तो लाइफ में एक बार केबल कार राइड का जरूर मजा लेना चाहिए। जी हां, भारत में नेचर की खूबसूरती और थ्रिलर एक्सपीरियंस के लिए केबल कार राइड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह न केवल ऊंचाई से दिल मन को लुभाने वाले नजारे दिखाती है, बल्कि रोमांच पसंद करने वालों के लिए यादगार सफर भी साबित होती है।

केबल कार राइड की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग गोंडोला राइड का नाम ही जहन में आता है। यह आना भी लाजमी है, क्योंकि गुलमर्ग की गोंडोला राइड एशिया की सबसे ऊंची केबल कार राइड में शामिल है। लेकिन, भारत में सिर्फ गुलमर्ग ही नहीं, कई और खूबसूरत जगह हैं, जहां आप केबल कार राइड का मजा ले सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि भारत में किन-किन जगहों पर केबल कार राइड का मजा लिया जा सकता है।

भारत में किन-किन जगहों पर ले सकते हैं केबल कार राइड का मजा?

औली रोपवे, उत्तराखंड 

famous ropeway in india

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन में औली की गिनती होती है। यहां आप खूबसूरत वादियों के बीच केबल कार राइड का मजा ले सकते हैं। यह रोपवे जोशीमठ और औली को कनेक्ट करता है और गढ़वाल हिमालय की खूबसूरती को दिखाता है। औली रोपवे करीब 4 किलोमीटर की दूरी को कवर करता है, यह टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के कांगड़ा की स्वर्ग है यह झील, खूबसूरती देख आप भी खुशी से झूम उठेंगे

गंगटोक रोपवे, सिक्किम

सिक्किम की राजधानी गंगटोक  की खूबसूरती का मजा लेना है तो इस रोपवे को जरूर ट्राई करना चाहिए। यह हिमालय की खूबसूरती के साथ-साथ गंगटोक शहर को ऊंचाई से दिखाती है। गंगटोक रोपवे, डिओरली बाजार और ताशीलिंग सेक्रेटेरिएट के बीच चलती है।

भेड़ाघाट रोपवे, मध्य प्रदेश

इस रोपवे से भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानों और मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी को ऊंचाई से देखने का शानदार अनुभव मिलता है। भेड़ाघाट रोपवे से जब आप नर्मदा नदी के ऊपर से गुजरते हैं तो खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं, जहां पानी धुंध के साथ तेजी से नीचे गिरता दिखाई देता है। यह नजारे केवल केबल कार राइड से ही देखे जा सकते हैं।

वैष्णो देवी रोपवे, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कटरा शहर में भी केबल कार राइड का मजा लिया जा सकता है। यह केबल कार राइड वैष्णो देवी भवन को भैरो मंदिर से जोड़ता है। वैष्णो देवी रोपवे खूबसूरत दृश्यों के साथ भक्तों और श्रद्धालुओं को मुश्किल चढ़ाई से भी बचाता है।

दार्जिलिंग रोपवे, पश्चिम बंगाल 

which are famous cable car rides

चाय के बागानों, खूबसूरत पहाड़ियों और कंचनजंगा के नजारे इस केबल कार राइड की सवारी के दौरान देखे जा सकते हैं। दार्जिलिंग रोपवे, भारत की सबसे पुरानी केबल कारों में से एक है।  

इसे भी पढ़ें: भीड़-भाड़ और धक्की-मुक्की से बचकर मथुरा-वृंदावन में खेलना चाहते हैं होली, तो इन 5 मंदिरों में जरूर जाएं

पुष्कर रोपवे, राजस्थान

राजस्थान के पुष्कर शहर में भी केबल कार राइड का मजा लिया जा सकता है। इस केबल कार राइड को सावित्री माता रोपवे के नाम से भी जाना जाता है। यह रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित सावित्री माता मंदिर से कनेक्ट करती है। पुष्कर रोपवे से आप शहर, झील और अरावली पहाड़ियों के शानदार नजारे का मजा ले सकते हैं।

रायगढ़ रोपवे, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में स्थित रायगढ़ फोर्ट जाने के रास्ते में भी केबल कार राइड का मजा लिया जा सकता है। इस रोपवे की सवारी के दौरान वेस्टर्न घाट की पहाड़ियों और खूबसूरत झरनों का नजारा लिया जा सकता है।

धर्मशाला रोपवे, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और मैकलोड गंज को यह रोपवे कनेक्ट करता है। धर्मशाला रोपवे करीब 1.8 किलोमीटर की दूरी कवर करता है। इस रोपवे का टॉप स्टेशन दलाई लामा मंदिर के पास है। धर्मशाला रोपवे की सवारी के दौरान आप हिमालय और शहर को ऊंचाई से देख सकते हैं। 

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।