
Seat Belt Secrets: कार में बैठते ही हम सभी सबसे पहले सीट बेल्ट लगाते हैं। अगर आपने सीट बेल्ट नहीं लगाई है, तो चालान कटना तय है। ज्यादातर लोग इसे केवल चालान से बचने और सुरक्षा के नजरिए से देखते हैं। यकीनन हमें भी ऐसा लगता है कि इसका काम महज दुर्घटना के दौरान लगने वाले तेज झटके से बचाव के लिए होता है, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी कार में लगी इस पट्टी में कई ऐसे सीक्रेट फीचर्स और काम छुपे हैं जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता है?
मेरी तरह आपको भी यह पढ़कर या जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। चलिए टाटा मोटर डीईटी डायग्नोस्टिक एक्सपर्ट ट्रेनर मोहम्मद आसिफ हुसैन से जानते हैं कि सीट बेल्ट (Seat Belt Hacks) से कमर कसने के अलावा और क्या कमाल के जुगाड़ लगा सकती हैं।

अक्सर जब गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो जाती है और आप अकेले होते हैं, तो उसे धक्का देना नामुमकिन लगता है। ऐसे में सीट बेल्ट को पूरा बाहर खींचें और उसे दरवाजे के बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दें। अब इस बेल्ट को अपने कंधे पर फंसाकर शरीर के वजन से गाड़ी को आगे धकेलें। इससे आपके हाथों पर जोर कम पड़ेगा और आप पूरे शरीर की ताकत लगाकर गाड़ी को सुरक्षित जगह तक ले जा पाएंगे। इस तरीके को अपनाते समय सावधानी बरतें।
इसे भी पढ़ें- Bike Key Special Code: गाड़ी की चाबी के साथ क्यों दिया जाता है मेटल का टुकड़ा? 99% लोग नहीं जानते इसका असली काम
अगर आप पुरानी गाड़ी खरीदने जा रही हैं, तो सीट बेल्ट जरूर चेक करें। सीट बेल्ट को बाहर निकालें और बेल्ट के लास्ट कॉर्नर पर कीचड़, मिट्टी के निशान या पानी के धब्बे दिखते हैं, तो समझ जाइए कि यह गाड़ी कभी बाढ़ या गहरे पानी में डूब चुकी है।
गाड़ी कितनी पुरानी है, यह जानने के लिए सीट बेल्ट एक बार जरूर अच्छे से देखें। हर सीट बेल्ट के निचले हिस्से पर एक छोटा सा सफेद या काला लेबल लगा होता है। इस पर बेल्ट के बनने की तारीख और साल लिखा होता है। अगर बेल्ट की तारीख कार के मॉडल से मेल नहीं खाती, तो इसका मतलब है कि गाड़ी का बेल्ट किसी एक्सीडेंट या फिर मेंटेंनेंस के समय बदली गई है।

कई बार ऐसा होता है कि गाड़ी अचानक से अंदर से लॉक हो गई और उस दौरान ऐसी सिचुएशन बन गई है कि डोर नहीं खुल रहा है, तो पैनिक होने के बजाय सीट बेल्ट कमाल का साबित हो सकता है। इस दौरान सीट बेल्ट का बकल आपके काम आएगा। सीट बेल्ट के इस नुकीले मेटल वाले हिस्से से अगर आप खिड़की के कोनों पर तेज पर मारें। कांच टूटने के बाद दरवाजे को आसानी से खोलें।
अगर आप गाड़ी की पिछली सीट पर कोई भारी सामान या नाजुक बॉक्स ले जा रहे हैं, तो उसे भी सीट बेल्ट से बांधें। अचानक ब्रेक लगने पर सामान आगे नहीं गिरेगा और आपकी कार का इंटीरियर खराब होने से बच जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपके भी बाइक नंबर में आता है 9? जरूर रखें इन पांच बातों का ध्यान
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।