
हम सभी ईयररिंग्स पहनते हैं, तो इसके पीछे का मकसद स्टाइलिश लुक पाना ही होता है। जब तक हम कानों में झुमके या टॉप्स नहीं पहनते हैं, तब तक हमारा लुक अधूरा सा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक ईयररिंग आपकी सेफ्टी के लिए भी काम आ सकता है? ये सुनकर आपको हैरानी भले हो रही होगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की 16 साल की एक लड़की ने इसे सच कर दिया है।
16 साल की उस लड़की का नाम Bohlale Mphahlele है, जो साउथ अफ्रीका में Limpopo की रहने वाली हैं। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक खास तरह की ईयररिंग डिजाइन की है। ये दिखने में बिल्कुल नार्मल सी ज्वेलरी जैसी है, लेकिन इसके अंदर एक टेक्नोलॉजी छिपी हुई है। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से-
-1771571013738.jpg)
आपको बता दें कि इस डिवाइस का नाम Alerting Earpiece रखा गया है। ये बाहर से देखने में तो एकदम नॉर्मल सा ईयररिंग लगता है, लेकिन इसके अंदर एक छोटा कैमरा, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, इमरजेंसी अलर्ट फीचर, एक छिपा हुआ बटन भी है। यही कारण है कि ये महिलाओं की सेफ्टी में बहुत काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Who Is Thanya Nathan: कौन हैं थान्या नाथन, जो बनीं देश की पहली ब्लाइंड महिला जज? कामयाबी देख पूरा देश कर रहा है सलाम
View this post on Instagram
अब अगर किसी लड़की को कोई खतरा महसूस हो या उसे लगे कि कोई उसका पीछा कर रहा है तो वो इस ईयररिंग में लगे छिपे बटन को दबा सकती है। बटन दबाते ही सामने मौजूद व्यक्ति की फोटो क्लिक हो जाएगी। उसी समय पेयर्ड डिवाइस पर लाइव लोकेशन भी शेयर हो जाएगी। इससे आपको तुरंत मदद पहुंचेगी। खास बात तो ये है कि सबकुछ चंद सेकंड में ही हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Neha Thakur कौन हैं? एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़ बनीं पहली महिला ट्रक ड्राइवर, हिमाचल से रखती हैं ताल्लुक
दरअसल, आज भी दुनिया में महिलाएं पूरी तरह से सेफ नहीं हैं। ऐसे में 16 साल की इस लड़की ने कुछ नया बनाने का फैसला किया। इस आइडिया को Eskom Expo for Young Scientists में पेश किया गया, जहां इसे ब्रॉन्ज मेडल भी मिला है, लेकिन Bohlale Mphahlele का मकसद सिर्फ रिवार्ड पाना नहीं था।
-1771571023890.jpg)
Bohlale Mphahlele चाहती हैं कि ये डिवाइस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। खास बात तो ये है कि मात्र 16 साल की उम्र में इतनी अच्छी डिवाइस बनाना कोई आम बात नहीं है। अब लोग इस लड़की को Young Scientist का टैग भी दे रहे हैं। साथ ही कुछ लोग इसे ब्यूटी विद ब्रेन बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kaun Hain Padma: कौन हैं पद्मा, जिन पर जारी किया गया डाक टिकट? रजनीकांत ने भी घर बुलाकर गिफ्ट की सोने की चेन
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram/sacchi.baatein/Bohlale Mphahlele
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।