herzindagi
driving safe during last month pregnancy

Pregnancy के लास्‍ट मंथ में कार ड्राइव करना कि‍तना सेफ है? डॉक्‍टर से जानें

Pregnancy का समय हर मह‍िला के ल‍िए बहुत खास होता है। हालांक‍ि, इन 9 महीनों में मह‍िलाओं को कई तरह की परेशान‍ियों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ मह‍िलाएं कार ड्राइव‍िंग भी करती हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है क‍ि क्‍या आपके ल‍िए ये सेफ भी है या नहीं? हम यहां पर आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 17:03 IST

हर मह‍िला मां बनने का सपना देखती हैं। हालांक‍ि प्रेग्‍नेंसी के दौरान मह‍िलाओं को कई तरह की द‍िक्‍कतों से गुजरना पड़ता है। मूड स्‍व‍िंग्‍स से लेकर वजन बढ़ने और बॉडी पेन तक, कई तरह की परेशान‍ियां सामने आती हैं। इन सबके बावजूद रोजाना के काम उन्‍हें खुद ही करने पड़ते हैं। आज के समय में ज्‍यादातर मह‍िलाएं वर्किंग हैं। ऐसे में उन्‍हें ऑफ‍िस तो जाना ही पड़ता है।

कुछ मह‍िलाएं ऐसी हैं जो ऑफ‍िस और घर के काम के ल‍िए कहीं जाने पर भी ड्राइव‍िंग करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे प्रेग्‍नेंसी आख‍िरी महीने में पहुंचती है तो लोगों के मन में डर बना रहता है क‍ि क्‍या लास्ट मंथ में कार चलाना सेफ है या नहीं? इस बारे में डॉ. अर्चना धवन बजाज (गायनेकोलॉजिस्ट और IVF एक्सपर्ट, Nurture) ने जरूरी जानकारी दी है।

driving safe during last month pregnancy (2)

क्या प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ड्राइव करना सेफ है? (Is it safe car driving during pregnancy)

डॉ. अर्चना धवन बजाज ने बताया क‍ि प्रेग्नेंसी के लास्‍ट मंथ में कार ड्राइव करना आमतौर पर सेफ नहीं माना जाता है। क्‍योंक‍ि इस समय शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पेट काफी हैवी हो जाता है, चलने-फिरने और उठने-बैठने में परेशानी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए मैं क्या करूं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें मेडिकल टिप्स

इन चीजों का बढ़ सकता है खतरा (Risk while driving car during pregnancy)

इसके अलावा जल्दी थकान आना, पेट में खिंचाव, अचानक दर्द या कभी भी लेबर पेन शुरू होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में ड्राइव करना रिस्क भरा हो सकता है। डॉक्टर बताती हैं कि अगर किसी वजह से ड्राइव करना बहुत जरूरी हो, तो आपको कुछ जरूरी सावधान‍ियां बरतनी चाह‍िए। जैसे-

  • छोटी दूरी के ल‍िए ही ड्राइव करें
  • सीट को थोड़ा पीछे रखें ताकि पेट पर दबाव न पड़े
  • सीट बेल्ट सही तरीके से लगाएं
  • अकेले ड्राइव करने से बचें

किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत रुकें और डॉक्‍टर के पास जाएं। क्‍योंक‍ि एक छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती हैं।

क्‍या प्रेग्‍नेंसी के शुरुआती महीनों में ड्राइव कर सकते हैं?

डॉ. अर्चना बताती हैं क‍ि प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में ड्राइव करना आमतौर पर सेफ माना जाता है, लेकिन तब भी सावधानी जरूरी है।

ड्राइव करते समय इन बातों का ध्यान रखें (Car Driving Tips For  Pregnant women)

  • सीट बेल्ट हमेशा लगाएं
  • लैप बेल्ट पेट के नीचे रहे
  • शोल्डर बेल्ट कंधे के ऊपर से जाए
  • सीट और पेट के बीच थोड़ा गैप रखें
  • लंबी ड्राइव करने से बचें
  • अगर थकान, चक्कर या कमजोरी लगे तो ड्राइव न करें

driving safe during last month pregnancy (1)

हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में क्या करें? (High Pregnancy Risk)

अगर आपकी प्रेग्नेंसी हाई-रिस्क है, जैसे-

यह भी पढ़ें- क्या पेट छूकर पता चल सकती है प्रेग्नेंसी? डॉक्टर से समझें

ऐसी कंडीशन में ड्राइव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। दरअसल, हर महिला की कंडीशन अलग होती है, इसीलिए किसी के कहने पर ड्राइव न करें।

तो अगर आप भी प्रेग्नेंसी के आख‍िरी महीने में ड्राइव करती हैं ताे ये जोखिम भरा हो सकता है। इस समय सबसे जरूरी है मां और बच्चे की सेफ्टी। अगर जरूरी न हो, तो ड्राइव करने से बचें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।