
हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में International Womens Day 2026 मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनकी मेहनत और उनके हक को याद करने के लिए मनाया जाता है। विभिन्न जगहों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन कई महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है। हालांकि, समय के साथ इस दिन को मनाने का तरीका भी बदल गया है। आज कई जगहों पर लोग महिला दिवस से जुड़े खास 3 रंगों का इस्तेमाल करते हैं।
इनमें हरा, बैंगनी और सफेद कलर शामिल होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हीं तीन रंगों का चयन क्यों किया गया और इनका मतलब क्या है? अगर नहीं, तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1772780028983.jpg)
महिला दिवस की शुरुआत करीब 115 साल पहले हुई थी। दरअसल, साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हजारों महिलाओं ने इकट्ठा होकर अपने हक के लिए आवाज उठाई थी। 15 हजार महिलाओं ने काम के लंबे घंटों को कम करने की मांग की थी। इसके साथ ही उन लोगों ने आंदोलन भी किया था। बाद में इस आंदोलन की वजह से United Nations ने भी महिला दिवस को मनाने की मान्यता दे दी। तभी से हर साल 8 मार्च को ये दिन मनाया जाने लगा।
यह भी पढ़ें- Women's Day Wishes & Quotes In Hindi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
आज के समय में महिला दिवस के कार्यक्रमों में बैंगनी, हरा और सफेद रंग खास तौर से देखने को मिलता है। कई लोग इस दिन इन रंगों के कपड़े पहनते हैं, फूल देते हैं या ऑफिस में इन रंगों का डेकोरेशन भी किया जाता है। दरअसल ये तीनों रंग महिला सम्मान और उनके अधिकारों का प्रतीक बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Women's Day Gift for Mom: इस वुमन डे अपनी मम्मी को गिफ्ट करें अर्टिफिशियल गोल्ड प्लेटेड रिंग, देखें डिजाइंस
अब अगर आप सोच रही हैं कि इन रंगों को ही क्यों चुना गया तो जागरण जोश में छपी एक खबर के मुताबिक, 1908 में ब्रिटेन की Women’s Social and Political Union (WSPU) नाम की संस्था ने इन तीन रंगों को महिला आंदोलन से जोड़ दिया था। उस समय महिलाओं के अधिकारों के लिए चल रहे आंदोलन में इन रंगों का इस्तेमाल किया गया था। तभी से ये रंग महिला दिवस से जुड़ गए।
यह भी पढ़ें- Womens Day Outfit Colour: वुमन डे के खास इवेंट पर स्टाइल करें इन कलर्स के आउटफिट्स, यहां देखें तस्वीरें
-1772780041717.jpg)
यह भी पढ़ें- Womens Day Cotton Suit Designs: वुमन डे सेलिब्रेशन के लिए स्टाइल कर सकती हैं कॉटन सूट, देखें डिजाइंस
असल में महिला दिवस को सिर्फ एक दिन नहीं मनाना चाहिए बल्कि ये हमें याद दिलाता है कि समाज में महिलाओं को बराबरी और सम्मान देना कितना जरूरी है। इसलिए हर रोज महिला दिवस होना चाहिए। ये तीन रंग भी यही संदेश दे रहे हैं कि सम्मान, उम्मीद और शांति के साथ आगे बढ़ते रहना है।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।