
Women's Day Wishes & Quotes In Hindi: "कोमल है, कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।" भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से महत्व दिया जाता है। महिलाओं को देवी के सामान पूजा जाता है। आज नारी न केवल घर में बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम और देश की शान बढ़ा रही हैं। उनकी इन उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
आज इस लेख में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप महिला दिवस पर अपनों को भेजकर बधाई दे सकते हैं।
1- मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है। नारी से ही घर पूरा है।
Happy Womens Day !
2- क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
Happy Womens Day !
3- लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।
Happy Womens Day !
4-अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Day !

5- क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई!
6- हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
Happy Womens Day !
7- कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि
औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।
Happy Womens Day Dear!
इसे भी पढ़ें: International Women's Day 2023: हर साल 12 ब्लड टेस्ट कराएं, हमेशा रहेंगी फिट और हेल्दी
8-माँ खुद नहीं सोई हमें सुलाया,
हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया,
हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,
हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।
आपको महिला दिवस की शुभकामनाएं!
9- मां, आज मैं जो कुछ भी हूं
सिर्फ आपकी वजह से हूं,
आप मेरी प्रेरणा हैं,
आपको महिला दिवस की शुभकामनाएं!
10- पापा की वो लाडली,
मां की वो दुलारी
दिल से है नादान,
पर करती है सब पर जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान
हैप्पी वुमन्स डे डियर!
11- मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका
हर किरदार बखूबी से निभाती हो।
हे नारी,
तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो!
आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं !

12- सबका ध्यान रखती हो
सबका दर्द बांटती हो,
ईंटों के मकान को घर बनाती हो
मैंने तुम जितना मजबूत किसी को नहीं देखा!
Happy Womens Day My Dear !
इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कैसे हुई थी शुरुआत? जानें रोचक फैक्ट्स
12- कभी मां बन कर
कभी बहन बन कर
तो कभी पत्नी बन कर
एक आदमी को सही राह दिखाती है
नारी को कभी कम न समझना
वो हर मोड़ पर आपका साथ निभाती है!
हैप्पी वुमन्स डे डियर!

13- उसका दामन है बड़ा
दिया उसने अपना प्यार सारा
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी
बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा!
Happy Women’s Day!
14- हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
बिना रुके करती है वो हर काम।
उनके लिए न करो समर्पित सिर्फ एक दिन
नारी को करो नमन प्रतिदिन।
Happy Womens Day !
15- नारी तुम हो दुर्गा, तुम हो सरस्वती
दूसरों को जो राह दिखाएं तुममे है वो शक्ति
हर दिन हर पल आगे बढ़ती हो
कठिनाइयों से न कभी भी पीछे हटती हो।
Happy Womens Day !
16-मेरी दिल की धड़कन तुझसे है,
मेरे सांसों की तड़पन तुझसे है,
मुझे खुद पता नहीं मेरा मुझमें क्या है,
मेरी हर चीज तुझसे है।
Happy Womens Day !
17-तू प्यार है,
तू ही अहसास है,
जिससे चलती है जिंदगी,
तू वो मेरी सांस है।
Happy Womens Day !
18- जो जन्म देती है
जो मौत से बचाती है
जो आगे बढ़ाती है
वो आप कहलाती हैं!
आपको महिला दिवस की बधाई!
19- अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता है
तब एक आदमी ही शिक्षित होता हैं, लेकिन
जब एक महिला को शिक्षित किया जाता है
तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
20-शिक्षा की ताकत को जानों
नारी तुम खुद को पहचानों
तुम हो मानवता की पालनहार
इस सृष्टि पर की हो उपकार
Happy Womens Day !
21. हर वक्त मुस्कुराती है, हर मुश्किल को पार कर जाती है
अपने से पहले दूसरों की जिंदगी खुशहाल बनाती है
वो तो नारी है, नारी ही तो घर बनाती है।
22. नारी ही शक्ति है, नारी ही सम्मान है,
जिस घर में हो नारी का आदर, वह घर स्वर्ग के समान है।
Happy Womens 2026

23. उड़ान भरने दो उसे, वह छू लेगी सारा आसमान,
दे दो उसे थोड़ा सा मौका और ढेर सारा सम्मान।
Happy Womens 2026
24. हौसलों के तरकश में कोशिश का वह तीर रख,
तू नारी है, अपने इरादों में बस थोड़ी सी पीर रख।
Happy Womens 2026
25. कोमल है, कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है,
जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।
Happy Womens 2026

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।