herzindagi
know international women day history

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कैसे हुई थी शुरुआत? जानें रोचक फैक्ट्स

International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है और इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी लेने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-02-14, 18:01 IST

International Women Day: हम लोग अपना बर्थडे मनाते हैं, सालगिरह मनाते हैं लेकिन महिला दिवस मनाने की क्या जरूरत है? अगले ही महिने महिला दिवस आने वाला है। ऐसे में आपके मन में इस प्रश्न का आना लाजमी है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की जानकारी। साथ ही हम इस दिन के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स भी जानेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (International Women Day History)

internaitional women day history details

अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा जेटकिन ने लिया था। क्लारा जेटकिन ने अपना आइडिया 1910 में कॉपेनहेगन में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ वर्किंग वीमेन में दिया था। इस कांफ्रेंस में 17 देशों की 100 महिला प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया था, जहां सभी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत को मंजूरी दी। 1996 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।

इसे भी पढ़ेंःआखिर महिलाओं पर अजीबो-गरीब जोक बनाकर क्यों लगाए जाते हैं ठहाके?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम (International Women Day Theme)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए हर दिन की अलग थीम होती है। इस साल की थीम डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए इनोवेशन और प्रौद्योगिकी (DigitALL: Innovation and technology for gender equality) है।

क्यों चुनी गई है यह थीम

internaitional women day theme

बदलते समय के साथ हम सभी बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं की पहुंच को आगे बढ़ाने और तकनीक तक पहुंच बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए इनोवेशन और प्रौद्योगिकी रखी गई है। (क्या होता है महिलाओं का खतना?)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे रोचक जानकारी

  • बैंगनी, हरा और सफेद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रतीक हैं क्योंकि यह रंग न्याय, गरिमा, आशा और पवित्रता को दर्शाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में उत्सव का दिन है और कई सारे देशों में इसकी अवकाश है। इन देशों में अफगानिस्तान, क्यूबा, वियतनाम, युगांडा जैसे देशों का नाम शामिल है।

इसे भी पढ़ेंःलड़कियों को आखिर क्यों कहा जाता है लक्ष्मी?

तो ये थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।