Beautiful Lakes In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। इस राज्य के बारे में कहा जाता है कि करीब 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर इसे देश का 18वां राज्य बनाया गया था।
यह हम सभी जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है। इस पहाड़ी राज्य में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां देश के हर कोने से लेकर विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
हिमाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है तो कई लोग सबसे पहले चर्चित और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स का ही नाम लेते हैं और इस राज्य में स्थित खूबसूरत और मनमोहक झीलों का जिक्र कोई नहीं करता है।
इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित करेरी झील की खासियत से लेकर खूबसूरती और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
करेरी झील की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह खूबसूरत और मनमोहक झील हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। इस झील को कांगड़ा जिले का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इस झील को कुमारवा झील के नाम से भी जाना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि करेरी झील हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से करीब 46 किमी उत्तर पश्चिम दिशा में मौजूद है। इसके अलावा, मैक्लॉडगंज से करीब 50 किमी और हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 273 किमी की दूरी पर मौजूद है।
इसे भी पढ़ें: Holi 2025 Long Weekend: होली पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन तक घूमने का लुत्फ उठाएं, इन जगहों पर पहुंचें
समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद करेरी झील किसी हसीन खजाने से कम नहीं है। यह खूबसूरत झील धौलाधार पर्वत श्रेणियों के बीच में स्थित है, इसलिए इसकी खूबसूरती कमाल की दिखाई देती है। यह एक ताजे पानी की झील है।
करेरी झील के आसपास में स्थित बादलों से ढक ऊंचे-ऊंचे पहाड़ खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं। इस झील के आसपास का शांत और शुद्ध वातावरण भी खूब आकर्षित करता है। कहा जाता है कि इस झील का अपनी क्रिस्टल से भी अधिक साफ दिखाई देता है।
करेरी झील को प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग माना जाता है। झील के आसपास के लुभावने दृश्य पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। यहां कई पर्यटक सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते रहते हैं।
करेरी झील अपने शांत वातावरण के साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जानी जाती है। कहा है कि झील के पास तक पहुंचने का रोमांचक मार्ग सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इस झील के आसपास कई लोग ट्रैकिंग, कैम्पिंग और हाईकिंग करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
करेरी झील अपनी खूबसूरती के साथ-साथ जैव-विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। इस झील के आसपास में स्थित पहाड़ी वनस्पतियों और जीवों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है। जंगलों के बीच में स्थित यह झील कई विलुप्त पेड़-पौधों के लिए भी जानी जाती है।
करेरी झील जैव-विविधता के अलावा पशु-पक्षियों के लिए घर भी है। इस झील को स्थानीय पक्षी से लेकर प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। मानसून में इस झील की किनारे हजारों की संख्या में पशु-पक्षी उड़ते और घूमते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: मार्च में घूमना चाहते हैं कश्मीर, तो एक बार इन 3 टूर पैकेज का देख लें बजट
करेरी झील सिर्फ अपनी खूबसूरत के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास में स्थित कुछ शानदार और खूबसूरत जगहों के लिए भी जानी जाती है। झील के पास में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। कुछ ही दूरी पर मौजूद करेरी लेक सनसेट पॉइंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, 46 किमी दूर धर्मशाला और 50 किमी दूर स्थित मैक्लॉडगंज को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नोट: गर्मियों में करेरी झील घूमने का बेस्ट समय माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@dharamshalalocal,karerilaketrek/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।