Thu Mar 26, 2026 | Updated 01:56 AM IST HZ Awards 2026
dhurandhar 2 director will visit kangra brajeshwari temple know location history and all details

Dhurandhar 2 की सफलता के बाद कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर दर्शन करने जाएंगे डायरेक्टर आदित्य धर, जानें टेंपल की लोकेशन-खासियत और सब कुछ

यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपने इतिहास और मान्यताओं के लिए भी पूरे भारत में फेमस है। माना जाता है कि इस मंदिर में माता सती का वक्ष (स्तन) गिरा था।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 13:30 IST

धुरंधर 2 की सफलता के बाद आप फिल्म के निर्देशक भगवान के आर्शीवाद के लिए कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले हैं। वह अपनी फिल्म की सफलता का हकदार अपनी मेहनत के साथ-साथ ईश्वर की कृपा को भी मानते हैं। इसलिए, नवरात्रि में वह माता रानी के दर्शन के लिए Brajeshwari Temple जाने का प्लान बना रहे हैं। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित है। इस मंदिर को देवी के प्राचीन शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। आप भी अगर नवरात्रि में माता रानी के किसी ऐतिहासिक मंंदिर में दर्शन का प्लान बना रहे हैं और इस समय हिमाचल प्रदेश में तो, यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकरी देंगे।

कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर कहां स्थित है?

यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के Kangra शहर में स्थित है। धर्मशाला घूमने आने वाले लोग अक्सर यहां माता रानी के दर्शन करके जाते हैं। यह धर्मशाला से लगभग 18 से 20 किमी की दूरी पर है, इसलिए यहां पहुंचने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मंदिर पहाड़ों में ऐसी जगह पर स्थित है, जहां का वातावरण शांत और सुकून देने वाला है। इस मंदिर को माता के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्रि में इस मंदिर में भक्तों की ज्यादा भीड़ होती है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि पांडवों ने भी यहां पूजा की थी। हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहरों में कागंड़ा का नाम आता है।

कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग- अगर आप फ्लाइट से यहां आने का प्लान कर रही हैं, तो गग्गल एयरपोर्ट तक की फ्लाइट ले सकती हैं। यह कांगड़ा में स्थित है। यहां से मंदिर पहुंचने के लिए आपको 15 किमी का सफर पूरा करना होगा।

Brajeshwari Temple Kangra

रेल मार्ग

ट्रेन से यात्रा का प्लान बना रहे यात्रियों को Pathankot Railway Station के लिए टिकट बुक करनी होगी। यहां से आपको फिर कांगड़ा पहुंचने के लिए बस या टैक्सी लेनी होगी। यहां बस या कैब मिलने में कोई परेशानी नहीं होती है, इसलिए आप कभी भी जा सकती हैं। यह भारत के फेमस मंदिर में से एक है।

इसे भी पढे़ें- कांतारा विवाद के चलते चामुंडा देवी मंदिर माफी मांगने जाएंगे रणवीर सिंह, जानें कहां है यह मंदिर और क्या है इसकी खासियत?

सड़क मार्ग

जो यात्री अपनी गाड़ी से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यहां का रास्ता बेस्ट है। दिल्ली, चंडीगढ़ और धर्मशाला से नियमित बसें भी चलती हैं और रास्ता अच्छा होने की वजह से आप अपनी गाड़ी से भी आ सकती हैं। अधिकतर लोग यहां बाइक से भी यात्रा का प्लान करते हैं। यह शहर हिमाचल और आसपास के राज्यों से जुड़ा हुआ है, तो यात्रा में दिक्कत नहीं होगी।

Himachal Pradesh temples

इसे भी पढे़ें- डमरू की आवाज तो कहीं दो भाग में बंटा हुआ है शिवलिंग, ये हैं हिमाचल प्रदेश के रहस्यमयी शिव मंदिर

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, wifipedia, kangratemples

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।