
नवरात्रि के पहले दिन भक्त माता रानी के ऐसे मंदिर में दर्शन का प्लान बनाते हैं, जो ऐतिहासिक और सिद्ध माने जाते हैं। दिल्ली में ऐसे कई मंदिर है, जहां आपको नवरात्री में बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। । यह नौ दिनों का त्योहार मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के लिए जाना जाता है। कई भक्त इस पर्व में अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। मान्यता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना जल्दी पूरी होती है। इस साल नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आप भी अगर नवरात्रि के पहले अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली में स्थित इस मंदिर माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिलती है। केवल दिल्ली नहीं बल्कि आस-पास के शहरों के लोग भी इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। यहां माता रानी की एक विशाल प्रतिमा भी स्थित है।

image credit- jhandewalamandir.org website
यह मंदिर मां काली को समर्पित है। इसे दिल्ली के सबसे फेसम मंदिरों में से एक माना जाता है। यह दिल्ली का सबसे पुराना मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास 3000 से अधिक वर्षों का माना जाता है। आप अपने परिवार के साथ अगर यहां आने का प्लान कर रही हैं, तो सुबह जल्दी जा सकती हैं। क्योंकि, इस मंदिर में आपको हर दिन भीड़ देखने को मिलेगी।

यह मंदिर भी दिल्ली के सबसे भीड़ वाले मंदिरों में से एक है। क्योंकि, त्योहार हो या न हो, यहां हर दिन भीड़ होती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि नवरात्रि के समय यहां दर्शन के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगे रहते हैं। सुबह 5 बजे से ही मंदिरों में भीड़ लग जाती है। इस मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा होती है। मंदिर को नवरात्रि के समय खास फूलों से सजाया जाता है।
यह भी पढ़ें- दुर्गा मां को अर्पित किए जाने वाले इन 2 फूलों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाओं की कई मुश्किलों को कर सकते हैं दूर
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।