
Lord Shiva Temples In Foreign Countries: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से महादेव और मां गौरा की पूजा-अर्चना करता है, तो उसकी सभी कामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है।
भारत में तो भगवान शिव के कई मंदिर हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि विदेशों में भगवान शिव की आस्था देखने को मिलती है। यहां कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है और यहां दर्शन मात्र से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हम आपको ऐसे ही शिव मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो विदेश में हैं। आइए जानते हैं-
-1770718023795.jpg)
नेपाल काे भारत का पड़ोसी देश भी कहा जाता है। नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे बड़े और पवित्र मंदिरों में से एक है। यहां रोजाना हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि पर तो यहां की रौनक देखने लायक ही होती है। बागमती नदी के किनारे बसे इस मंदिर में जाकर हर किसी को बहुत ही सुकून मिलता है।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के साथ जरूर करें ये काम, देखने को मिलेगा महाशिवरात्रि का असली रंग
मॉरिशस का ग्रैंड बासिन यानी गंगा तालाव भी शिवभक्ति के लिए जाना जाता है। महाशिवरात्रि और सावन के मौके पर तो यहां जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है। कहते हैं कि भारत के लोग यहां कांवड़ लेकर आते हैं और भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं।
श्रीलंका के त्रिंकोमाली में स्थित कोनेश्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। महाशिवरात्रि पर यहां खास पूजा होती है। वहीं बांग्लादेश में भी कई पुराने शिव मंदिर हैं, जहां इस दिन भक्त श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं।
इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर और बाली द्वीप में भगवान शिव की पूजा आज भी की जाती है। यहां उन्हें अलग नाम और रूप में माना जाता है, लेकिन आस्था वही है। महाशिवरात्रि के आसपास यहां भी शिव जी की विशेष पूजा होती है।
-1770718087769.jpg)
कैलिफोर्निया का ये शिव विष्णु मंदिर सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। यहां आपको असंख्य देवी-देवताओं जैसे भगवान शिव, गणेश, दुर्गा मां, अयप्पा, लक्ष्मी मां के दर्शन हो जाएंगे। महाशिवरात्रि पर यहां भक्ताें की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है।
भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वो बिना भेदभाव अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। शायद इसी वजह से उनकी भक्ति हर जगह देखने को मिलती है।
तो अगर आप भी विदेश में हैं और महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के दर्शन करना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।