herzindagi
mahashivratri in ujjain travel guide

Mahashivratri 2026: उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के साथ जरूर करें ये काम, देखने को मिलेगा महाशिवरात्रि का असली रंग

Mahashivratri 2026 In Ujjain: इस साल महाश‍िवरात्र‍ि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जा रहा है। यही वो द‍िन है जब भगवान शि‍व और माता पार्वती का व‍िवाह हुआ था। इस मौके पर उज्‍जैन के महाकालेश्वर में एक अलग ही राैनक देखने को म‍िलती है। अगर आप उज्‍जैन जाने की सोच रही हैं तो ये चीजें जरूर एक्‍सप्‍लोर करें।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 12:16 IST

Ujjain Mahakaleshwar Travel Guide: ह‍िंदू धर्म में महाश‍िवरात्र‍ि का पर्व बहुत खास होता है। यही वो द‍िन है जब भगवान शि‍व और माता पार्वती का व‍िवाह हुआ था। कहते हैं क‍ि जो भी भक्‍त इस द‍िन सच्‍चे मन से महादेव और मां गौरा की पूजा करते हैं, उन्‍हें मनोवांछ‍ित फल की प्राप्‍त‍ि होती है। महाश‍िवरात्र‍ि पर वाराणसी, प्रयागराज, उज्‍जैन और ऋषि‍केश में अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और भक्ति का बड़ा केंद्र भी है।

देश में सिर्फ उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाश‍िवरात्र‍ि पर शिव नवरात्रि मनाई जाती है। ये पूरे 9 दिन चलती है और 10वें दिन महाशिवरात्रि आती है। हालांक‍ि, आज 10 फरवरी है और शिव नवरात्रि अपने बीच के खास दिनों में चल रही है। ऐसे में अगर आप 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर उज्जैन जाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो वहां सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि कुछ खास चीजों को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

mahashivratri in ujjain travel guide (1)

क्यों खास है उज्जैन की शिव नवरात्रि? (Mahashivratri 2026 In Ujjain)

आपको बता दें क‍ि उज्जैन में शिव नवरात्रि को बाबा महाकाल के विवाह उत्सव की तरह मनाया जाता है। हर दिन बाबा का अलग-अलग तरह से श्रृंगार होता है। 9 द‍िनों तक महाकाल बाबा को दूल्‍हे की तरह सजते हैं और महाशिवरात्रि के दिन उन्हें सेहरा पहनाया जाता है। यही इस उत्‍सव की जान होती है।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri Outfit Ideas: सिंपल कुर्ती से लेकर चिकनकारी सूट तक, जागरण के लिए परफेक्ट हैं ये आउटफिट्स

कब से शुरू हुई शिव नवरात्रि 2026? (Shiv Navratri In Ujjain Mahakaleshwar)

इस बार श‍िव नवरात्र‍ि की शुरुआत 6 फरवरी 2026 से हो चुकी है। इसका समापन 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि पर होगा। इन दिनों मंदिर में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और अलग-अलग तरह के श्रृंगार किए जाते हैं।

 

आज से आगे क्या-क्या खास देखने को मिलेगा? (Mahakaleshwar Ujjain Travel Guide)

अगर आप आज उज्‍जैन में हैं या जाने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं तो आपको ये चीजें खास देखने को म‍िल सकती हैं-

  • 10 फरवरी को शिव नवरात्रि का पांचवां दिन है। आज के द‍िन बाबा महाकाल का छबीना श्रृंगार किया गया है। इस दिन बाबा को पीला वस्‍त्र पहनाया गया है। साथ ही फलों की माला पहनाई गई है।
  • 11 फरवरी यानी कल छठे दिन बाबा का होलकर श्रृंगार क‍िया जाएगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
  • 12 फरवरी को सातवें दिन बाबा उमा-महेश के रूप में भक्‍तों काे दर्शन देते हैं। इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती का भी स्वरूप दिखाई देता है।
  • 13 फरवरी को आठवें दिन बाबा महाकाल को लाल वस्त्र पहनाया जाता है। इसमें बाबा बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
  • 14 फरवरी को नौवें द‍िन बाबा महाकाल शिव तांडव रूप में दर्शन देंगे।
  • 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल को सप्तधान का मुखौटा पहनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालुओं के लिए मंदिर लगभग 44 घंटे तक लगातार खुला रहेगा। इससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग दर्शन कर सकेंगे।

mahashivratri in ujjain travel guide (2)

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • भस्म आरती या विशेष दर्शन की पहले से जानकारी जरूर लें
  • मंदिर परिसर में शांत रहकर पूजा-अर्चना करें
  • शिव नवरात्रि के अलग-अलग श्रृंगार के दर्शन का मौका न छोड़ें
  • उज्जैन की गलियों और घाटों का माहौल भी महसूस कर सकती हैं, क्योंकि यही इस पर्व की असली पहचान है

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: मंद‍िर ही नहीं, मह‍ाश‍िवरात्र‍ि पर घूम आएं ये 3 शहर; जहां अखाड़ों और जागरण में दिखता है शिव भक्ति का असली रंग

अगर आप महाशिवरात्रि 2026 में बाबा महाकाल के असली रंग देखना चाहती हैं, तो सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि शिव नवरात्रि के पूरे माहौल को महसूस करने की कोशिश करें। ये द‍िन आपको ज‍िंदगी भर के ल‍िए याद रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Tripadvisor/MP Tourism/India Thrills

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।