
Mahashivratri 2026 In Isha Foundation At Coimbatore: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही पवित्र माना गया है। ये त्येाहार देवों के देव महादेव और माता शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि वाले दिन ही महादेव और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी (Mahashivratri 2026) को मनाई जा रही है। इस दिन कई जगहों पर जागरण का आयोजन किया जाता है।
वहीं, तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में आदियोगी शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा के सामने मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती है। इस दौरान यहां की रौनक देखने के लिए देश-दुनिया से भारी भीड़ पहुंचती है। ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि पर आदियोगी स्टैच्यू (Adiyogi Statue in Coimbatore) देखने जाने की सोच रही हैं तो हम आपको पूरा ट्रैवल गाइड बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

जब आदियोगी शिव की 112 फीट ऊंची मूर्ति रात के समय आसमान में रोशनी से जगमगाती है, तो रौनक देखने लायक होती है। यहां पर हजारों लोग एक साथ यहां इकट्ठे होते हैं, लेकिन भीड़ के बावजूद एक अलग तरह की शांति महसूस होती है। पूरी रात मंत्रों की गूंज, ध्यान, संगीत और साधना का सिलसिला चलता रहता है।
यह भी पढ़ें- शिवरात्रि कितनी तरह की होती हैं? जानिए क्या है इनका रहस्य और क्यों इस दिन पूजा करने से पूरी होती है हर मनोकामना
महाशिवरात्रि पर ईशा योग केंद्र में लाइव संगीत, मेडिटेशन सेशन और कई तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कई लोग मानते हैं कि महाशिवरात्रि की रात जागकर बिताने से मन और शरीर दोनों पर सकारात्मक असर पड़ता है।
आदियोगी शिव जी की प्रतिमा कोयंबटूर शहर से करीब 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर वेल्लियांगिरी पहाड़ियों के पास स्थित है। आप यहां कई तरह से पहुंच सकती हैं-
यह भी पढ़ें- Mahashivratri Puja: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजन से लेकर व्रत कथा तक, जानें सभी चीजें
महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। हालांकि, एंट्री फ्री रहती है, लेकिन बिना रजिस्ट्रेशन आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
-1769493898472.jpg)
तो अगर आप भी महाशिवरात्रि पर आदियोगी जाने की सोच रही हैं तो हम आपको पूरा ट्रैवल गाइड बता रहे हैं। यहां पर महाशिवरात्रि सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहती बल्कि यहां से लोग एक अलग ऊर्जा लेकर लौटते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Herzindagi/Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।