
Mahashivratri Wishes & Qoutes: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 15 फरवरी, 2026 को पड़ रहा है। इस दिन माता पार्वती और महादेव के मिलन का प्रतीक है। शिवरात्रि के मौके पर भक्त निर्जला उपवास रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही अपनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को कोट्स भेजना चाहती हैं, तो नीचे लेख में दिए गए चुनिंदा कोट्स और विशेज के जरिए अपनों को बधाई दे सकती हैं।
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का,
काल उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
कण-कण में शिव हैं, हर जगह उनका वास है,
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य भी शिव हैं।
खुशियां आपके कदम चूमें और गम हो जाएं दूर,
शिवरात्रि पर महादेव बरसाएं आप पर नूर
सारा ब्रह्मांड झुकता है जिसकी शरण में,
मेरा प्रणाम है उन बाबा महाकाल के चरणों में।
शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी जाता है महाकाल के दरबार
उसे सब-कुछ मिलता है
शिव की बनी रहे आप पर कृपा,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया!
शुभ महाशिवरात्रि
अंधकार मिटे, उजाला हो जाए,
हर दिल में बस शिव का नाम समाए,
मिले सुख-शांति और अपार खुशियां,
महाशिवरात्रि आपके जीवन में नई उमंग लाए
विष पीकर जो नीलकंठ कहलाए,
भूत-प्रेत जिनके संग टोली बनाए,
ऐसे देवों के देव महादेव के चरणों में,
हम श्रद्धा के फूल चढ़ाने आए।
शिव की जटाओं से बहती अविरल गंगा हो,
मन में अटूट विश्वास और भक्ति का दंगा हो,
मिले आपको वो सब जो चाहा है आपने,
हर दिन आपका महादेव के आशीर्वाद से सुखमय हो।
बुराइयों का अंत हो, शिव का मन में वास हो,
हर कदम पर महादेव, आपके आसपास हों,
महाशिवरात्रि का यह पर्व लाए नई रोशनी,
पूरी आपकी हर अधूरी आस हो
दुनिया के सुख तो चंद दिनों के मेहमान हैं,
महादेव की भक्ति में ही असली इत्मीनान है,
छोड़ दे चिंता तू इस जग की 'मुसाफिर',
शिव की शरण में ही तेरा असली कल्याण है।
पी के भांग जमा लो रंग,
जिंदगी बीते खुशियों के संग
लेकर नाम शिव भोले का,
दिल में भर लो नई उमंग
हाथों में डमरू, गले में सर्प की माला
मेरा भोला है सबसे निराला।
महाशिवरात्रि की बधाई!
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब इस जीवन में,
जो कभी किसी ने नहीं पाया
शमशान की राख हो या कैलाश का वास,
शिव हर उस हृदय में हैं जिसमें है विश्वास
कर्ता करे न कर सके,
शिव करे सो होय।
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा न कोय
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।