
हर साल वसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी (Basant Panchami Kab Hai) 23 जनवरी को पड़ रही है। लोग इस दिन माता सरस्वती की विशेष पूजा (Goddess Saraswati Puja) करते हैं, ताकि उनकी बुद्धि तेज हो, पढ़ाई में मन लगे और जिंदगी में नई शुरुआत के लिए पॉजिटिव एनर्जी मिले। इस दौरान हर कोई पीले वस्त्र में नजर आता है। ये दिन खासतौर से ज्ञान, कला, संगीत और विद्या का प्रतीक माना जाता है।
अगर आप दिल्ली-NCR में रहती हैं और मंदिर (Goddess Saraswati Temples in Delhi-NCR) जाना चाहती हैं ताे कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहां मां सरस्वती के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस शुभ दिन पर माता सरस्वती का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो इन मंदिरों में जरूर जाइए। आइए जानते हैं-
-1769058500930.jpg)
बिरला मंदिर दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। वसंत पंचमी पर यहां मां सरस्वती की विशेष पूजा होती है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर को पीले कपड़ों और फूलों से सजाया जाता है। ये मंदिर कनॉट प्लेस के पास है।
यह भी पढ़ें- वसंत ऋतु का असली मजा लेना चाहती हैं? Basant Panchami पर घूमने के लिए ये हैं भारत की 7 सबसे बेस्ट जगहें
ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में वसंत पंचमी पर भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है। यहां पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है। सबसे खास बात तो ये है कि यहां बच्चों के लिए विद्या आरंभ संस्कार भी कराया जाता है।
छतरपुर मंदिर भी वसंत पंचमी पर एकदम खास नजर आता है। इस दौरान यहां सामूहिक पूजा और सरस्वती आराधना का आयोजन होता है। इस दौरान पीले फूलों और सुंदर सजावट देखकर मन को बहुत शांति मिलती है।
-1769058510080.jpg)
अक्षरधाम मंदिर में सरस्वती पूजा नहीं होती, लेकिन वसंत पंचमी के दिन यहां पर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
वसंत पंचमी 2026 पर अगर आप ज्ञान, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा की कामना कर रही हैं, तो हमने ऊपर जिन मंदिरों के नाम बताए हैं, वहां जरूर जाएं। दिल्ली–NCR में इन मंदिरों में जाकर आपको शांति तो मिलेगी ही, साथ ही माता सरस्वती का आशीर्वाद भी मिलेगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।