saraswati puja 2026 date

Basant Panchami Date 2026: 23 या 24 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? सरस्‍वती पूजा की सही तिथि और शुभ मुहूर्त जानें

Saraswati Puja Kab Hai 2026: सरस्‍वती पूजा को लेकर लोगों में असमंजस है कि यह पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा या 24 जनवरी को। हिंदू पंचांग और उदया तिथि के अनुसार बसंत पंचमी कब है और इस दिन सरस्‍वती पूजा का शुभ मुहूर्त क्‍या है? चलिए पंडित मनीष शर्मा से जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:44 IST

हिंदू धर्म में कई त्‍योहारों को बहुत पावन और पवित्र माना गया है। माघ माह के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि का भी शास्‍त्रों में विशेष महत्‍व बताया गया है। यह पर्व मुख्‍य रूप से ज्ञान और विद्या का त्‍योहार है, जिसमें ज्ञान की देवी सरस्‍वती की पूजा की जाती है। वर्ष 2026 में पंचमी तिथि कब पड़ रही है, इसे लेकर लोगों में बहुत असमंजस की स्थिति है। 23 और 24 जनवरी में से किसी दिन पंचमी तिथि पड़ रहीं है और कब बसंत पंचमी मनाई जाएगी, यह जानने के लिए हमने बात की मध्‍य प्रदेश उज्‍जैन के पंडित एवं ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा से। वह कहते हैं, " किसी भी त्‍योहार को कब मनाया जाएगा, यह उसकी उदया तिथि पर निर्भर करता है। यदि सूर्य उदय के साथ-साथ या उससे कुछ समय पहल ही उदया तिथि लग जाती है, तो त्‍योहार उसी दिन मनाया जाता है।"

कब है बसंत पंचमी? (Basant Panchami Kab Hai 2026)

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की शुक्‍ल पंचमी तिथि 23 जनवरी को सुबह 2 बज कर 30 मिनट में पर लगेगी और यह 24 जनवरी की सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगी। इस तरह से देखा जाए तो बसंत पंचमी का त्‍योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा। पंडित मनीष कहते हैं, " बसंत पंचमी की दूसरे दिन शनिवार सूर्य उदय के साथ ही षष्‍ठी तिथि लग जाएगी। ऐसे में पंचमी तिथि शुक्रवा को पूरे दिन रहेगी।"

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: सफेद रंग भी है मां सरस्वती का प्रिय, फिर क्यों बसंत पंचमी के दिन सिर्फ पीला रंग माना जाता है शुभ?

basant panchami 2026 kab hai

 

तिथि  मुहूर्त 
पंचमी तिथि का आरंभ 23 जनवरी 2026 को रात 02:28 बजे से।
पंचमी तिथि का समापन 24 जनवरी 2026 को रात 01:46 बजे तक।
सरस्वती पूजा का सबसे शुभ समय सुबह 07:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक।

यह भी पढ़ें- January Festival List 2026: जनवरी में कब है मकर संक्रांति, मौनी अमावस्‍या और बसंत पंचमी? सही तिथियों के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सरस्वती पूजा का मुहूर्त (Saraswati Puja Muhurat 2026)

ज्ञान की देवी माता सरस्‍वती की पूजा, बसंत पंचमी के दिन मुख्‍य आकर्षण का केंद्र रहता है। यह दिन छात्र-छात्रों के साथ-साथ प्रोफेशनल्‍स के लिए भी बहुत मायने रखता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में देवी सरस्‍वती की पूजा करने पर बहुत लाभ प्राप्‍त होता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन आप किन मुहूर्तों पर देवी सरस्‍वती की पूजा कर सकती हैं।

basant panchami

मुहूर्त  समय 
लाभ चौघड़िया सुबह 8 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होकर 12 बजकर 54 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगा।
अमृत चौघड़िया सुबह 9 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 53 मिनट तक।

यह भी पढ़ें- Hindu Calender 2026: बसंत पंचमी से लेकर दिवाली तक नए वर्ष के सभी तीज-त्योहारों की तिथि और शुभ मुहूर्त यहां जानें

बसंत पंचमी पर सरस्‍वती पूजा का महत्‍व

बसंत पंचमी के दिन सरस्‍वती पूजा का महत्‍व बहुत अधिक बढ़ जाता है। यह दिन देवी सरस्‍वती को समर्पित है और इस दिन संगीत, साहित्‍या और कला से जुड़े लोगों को जरूर उनकी अराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही सरस्‍वती पूजा के दिन बच्‍चों को अक्षर ज्ञान देना बहुत ज्‍यादा जरूरी है। इस दिन से आप अपने बच्‍चे की पढ़ाई की शुरुआत करा सकती हैं। इस दिन पीले कपड़े पहनने का भी महत्‍व है, क्‍योंकि बसंत पंचमी से ऋतु परिर्वतन होता है, इसलिए इस दिन घर में पीले पकवान बनते हैं, पीले फूल से घर सजाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते हैं पीले फूल? जानें धार्मिक महत्व

बसंत पंचमी से जुड़े अन्य आर्टिकल यहां पढ़ें 

यह भी पढ़ें- 

Basant Panchami 2026 Daan: बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में सदैव रहेगी माता सरस्वती की कृपा

Saraswati Puja Vidhi 2026: इस विधि से करें बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा, साथ ही जानें कथा और मंत्र

Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में रह न जाए कोई कमी, यहां देखें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

Maa Saraswati Aarti 2026: आज बसंत पंचमी के दिन करें मां सरस्वती की आरती, सफलता के साथ सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Saraswati Puja Mantra 2026: सरस्वती पूजा के दिन करें सिर्फ इन 3 विशेष मंत्रों का जाप, मिलेंगे ये अनूठे लाभ

Saraswati Puja Murti Visarjan Muhurat 2026: बसंत पंचमी के दिन कब और कैसे करें मां सरस्वती का विसर्जन? जानें विधि एवं मुहूर्त

तो इस वर्ष 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का त्‍योहार मनाया जाएगा। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी धार्मिक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;