
बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और यह मां सरस्वती को समर्पित होता है। मान्यता है कि इसी दिन माता सरस्वती का अवतरण हुआ था। इस साल यह पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या, बुद्धि और रचनात्मकता की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है और यदि आप इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करती हैं तो अत्यंत शुभ होता है। यदि आप बसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार दान करती हैं तो इसके पूर्ण फल आपके जीवन में दिखाई देते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपके लिए बसंत पंचमी के दिन किन चीजों का दान शुभ हो सकता है।
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और यदि आप इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने के साथ किसी जरूतमंद को लाल वस्त्रों का दान करती हैं तो आपके लिए बहुत फलदायी माना जाता है। यदि आप इस दिन माता सरस्वती को पीले या नारंगी फूल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को लाल चीजों, लाल वस्त्रों, गुड़ और लाल धातु का दान करती यहीं तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। यदि आप बसंत पंचमी के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और जरूरतमंदों को सफ़ेद अनाज जैसे चावल, चीनी का दान करें और साथ ही, जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र दान में देती हैं तो आपके जीवन में इसके बहुत शुभ फल मिल सकते हैं।

इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन हरी चीजों जैसे हरे अनाज का दान करना चाहिए। यदि आप इस दिन हरी मूंग दाल का दान करती हैं तो आपके लिए अत्यंत फलदायी हो सकता है। यही नहीं आप हरे वस्त्रों का दान भी कर सकती हैं। ऐसा करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।
कर्क राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन सफ़ेद अनाज या उससे बानी चीजों का दान करना चाहिए। आप इस दिन चावल की खीर बनाकर उसका दान कर सकती हैं। आप इस दिन दूध, दही का दान भी कर सकती हैं जो आपके लिए अत्यंत शुभ माना जाएगा। अगर आप इस दिन जरूरतमंदों को सफ़ेद वस्त्रों का दान करें तो यह भी फलदायी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Basant Panchami Upay: बसंत पंचमी के दिन करें ये अचूक उपाय, नौकरी में प्रमोशन के साथ बनेंगे करियर में सफलता के योग
सिंह राशि के लोगों को जरूरतमंदों को पीले फलों या मिठाई का दान करना चाहिए। साथी ही यदि आप इस दिन तांबे के बर्तनों का दान करती हैं तो वह भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
कन्या राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन किताबों का दान करने की सलाह दी जाती है। आप इस दिन विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल और कॉपी का दान करेंगी तो माता सरस्वती का आशीर्वाद बना रहेगा।
तुला राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन सफ़ेद और पीली मिठाई का दान करना चाहिए और साथ में पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो बसंत पंचमी के दिन पीली दाल और चावल की खिचड़ी का दान करना शुभ हो सकता है। इसके साथ आप पीले फलों का दान भी कर सकती हैं।
धनु राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल और धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। इससे ज्ञान-वृद्धि होती है और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है।
मकर राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन ऊनी वस्त्रों जैसे कंबल, रजाई आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप पीले वस्त्रों का भी दान करें।
कुंभ राशि के लिए बसंत पंचमी के दिन नीले वस्त्र, कंबल और सरसों का तेल दान करना शुभ है। इससे समाज में मान्यता मिलती है और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
मीन राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन पीली मिठाई, केले और धार्मिक ग्रंथों का दान करें। इससे मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनोबल बढ़ता है।
यदि आप बसंत पंचमी के दिन यहां बताई चीजों का दान अपनी राशि अनुसार करती हैं तो इसके सकारात्मक फल मिलते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।