Sat Mar 21, 2026 | Updated 04:30 PM IST HZ Awards 2026
basant panchami zodiac signs

Basant Panchami 2026 Grah Gochar: बसंत पंचमी के दिन से शुरू होगा इन 3 राशियों के लिए अच्‍छा समय, बुध-चंद्रमा के गोचर से बदलेगा वक्‍त

बसंत पंचमी 2026 पर बन रहे खास ग्रह गोचर और बुध-चंद्रमा के संयोग से गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 23 जनवरी 2026 से मेष, कर्क और मीन राशि के लिए अच्छा समय शुरू होगा। इस गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन लाभ के योग बनेंगे, करियर में नए अवसर मिलेंगे और सेहत से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलेगी। जानें इन तीन राशियों पर ग्रहों का पूरा असर।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:57 IST

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के त्‍योहार का बड़ा महत्‍व बताया गया है। यह इतना पवित्र दिन होता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस वर्ष 23 जनवरी 2026 को यह पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि इस वर्ष कुछ विशेष संयोग बन रहे हैं, जिस कारण यह त्‍योहार और भी खास हो गया है। इस विषय में हमारी बातचीत मध्‍यप्रदेश, भोपाल के पंडित एवं ज्‍योतिषाचार्य विनोद सोनी से हुई। वह कहते हैं, "बसंत पंचमी के दिन एक बड़ा ग्रह गोचर और योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्‍यादा शुभ माना जा रहा है।"

बसंत पंचमी के दिन बुध-चंद्रामा का गोचर हो रहा है, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। यह संयोग मेष, कर्क और मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ समय लाने जा रहा है। चलिए हम आपको इस गोचर से इन 3 राशियों पर होने वाले असर के बारे में बताते हैं-

basant panchami 2026 kab hai

मेष राशि

इस गोचर का मेष राशि के जातकों पर बहुत ही सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। यदि आपको किसी बात का या किसी से डर लगता है, तो यह भय दूर होगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्‍की करेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आपका संपर्क किसी ऐसे व्‍यक्ति से होगा, जो भविष्‍य में आपके लिए बहुत अधिक मददगार सबित होगा।

कर्क राशि

बसंत पंचमी पर हो रहे इस ग्रह गोचर से आपको धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्‍त होंगे, जो आपके जीवन में धन की वर्षा कर देंगे। सेहत से जुड़ी आपकी समस्‍या भी दूर होगी। यदि आप कहीं घूमने जाने का प्‍लान बना रहे हैं, तो वहां भी आप जा पाएंगे। यदि आप अविवाहित हैं और अपने लिए कोई रिश्‍ता तलाश कर रहे हैं, तो बसंत पंचमी के दिन से लेकर आने वाले कई दिनों तक आपके लिए बहुत ही शुभ दिन हैं और यह काम आप इस दौरान जरूर कर लें। आपको निश्चित ही पसंद के जीवनसाथी की प्राप्‍ति होगी।

More For You

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: सफेद रंग भी है मां सरस्वती का प्रिय, फिर क्यों बसंत पंचमी के दिन सिर्फ पीला रंग माना जाता है शुभ?

grah gochar

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रह गोचर बहुत शुभ है। आपके लक्ष्‍य पूरे होंगे। यदि कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रही हैं, तो यह अच्‍छा वक्‍त है और इससे आपको भविष्‍य में अच्‍छा लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर अगर आप परेशान हैं, तो उसमें भी आपको राहत मिलेगी। आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और नए मित्र भी बनेंगे।

बसंत पंचमी से जुड़े अन्य आर्टिकल यहां पढ़ें 

 

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;