basant panchami 2026

Basant Panchami Upay 2026: बसंत पंचमी के दिन करें ये अचूक उपाय, नौकरी में प्रमोशन के साथ बनेंगे करियर में सफलता के योग

जो महिलाएं अपने करियर में ऊंचाइयों को छूने, नौकरी में तरक्की पाने या अपने कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने की इच्छा रखती हैं, उनके लिए बसंत पंचमी का पर्व बेहद शुभ अवसर है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए कुछ विशेष उपाय न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि रुके हुए कार्यों में गति भी प्रदान करते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही प्रभावशाली उपायों के बारे में जानेंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने करियर में सफलता और स्थिरता प्राप्त कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:40 IST

बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि जीवन में नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और बौद्धिक विकास का भी प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन किए गए कुछ शुभ कार्य और उपाय आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होते हैं। मुख्य रूप से जो लोग नौकरी में प्रमोशन, करियर में तरक्की, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता या कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की कामना करते हैं, उनके लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की कृपा से बुद्धि, वाणी और निर्णय क्षमता मजबूत होती है, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के करियर और पेशेवर जीवन पर पड़ता है। अगर आप भी अपने करियर में सफलता की कामना रखती हैं तो बसंत पंचमी के दिन ज्योतिष के कुछ उपाय जरूर आजमाएं। आइए एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस.कुमार से जानें नौकरी में प्रमोशन और करियर में सफलता के कुछ विशेष उपाय।

सरस्वती वंदना लिखें

saraswati mantra ke upay

 

बसंत पंचमी 2026 में बुध मकर राशि में वक्री अवस्था में है और गुरु भी मिथुन में वक्री हैं। यह इस बात को दिखाता है कि आपके जीवन में करियर की अधिकांश रुकावटें केवल आपकी सोच की वजह से हैं। यह सभी आपकी निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़ी हैं। ऐसे में सफेद कागज पर पीले पेन से सरस्वती वंदना या 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' मंत्र  लिखना बुध और गुरु दोनों को संतुलित करता है। यह अभ्यास विचारों को क्रम में लाता है और लंबे समय से अटके करियर निर्णयों को स्पष्ट दिशा देता है।

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते हैं पीले फूल? जानें धार्मिक महत्व

गुरु-केंद्रित उपाय करें

शनि और चंद्र मीन राशि में होने के कारण 2026 में करियर के लिए भावनात्मक परिपक्वता और सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। बसंत पंचमी के दिन अपने गुरु या मेंटर को धन्यवाद संदेश भेजें, उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें और किसी जरूरतमंद  विद्यार्थी या गुरु को पुस्तक या अध्ययन से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों का दान करें। इससे गुरु-शनि संतुलन मजबूत बना रहेगा। यह उपाय आपके करियर में सही समय पर सही सलाह और समर्थन मिलने की संभावनाएं बढ़ाता है।

पीली चीजों का करें इस्तेमाल

इस बसंत पंचमी पर सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, जो करियर में अनुशासन, जिम्मेदारी और परिपक्व निर्णय की मांग करते हैं। पीले वस्त्र पहनकर, पीले आसन पर बैठकर पूजा या अध्ययन करें और माता सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित करें।

what to offer to saraswati mata

इसके साथ ही आप यदि माता सरस्वती को पीले मिष्ठान का भोग लगाएं और पीले फल चढ़ाएं तो इससे गुरु तत्व सक्रिय होता है। वक्री गुरु के प्रभाव में यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो निर्णय लेने में असमंजस महसूस करते हैं या बार-बार अपनी दिशा बदलते हैं।

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 Grah Gochar: बसंत पंचमी के दिन से शुरू होगा इन 3 राशियों के लिए अच्‍छा समय, बुध-चंद्रमा के गोचर से बदलेगा वक्‍त

दूसरों की मदद करें

केतु का सिंह राशि में होना आपके अहंकार को छोड़कर सेवा और वास्तविक सीख की ओर बढ़ने का संकेत देता है, जबकि वक्री गुरु यह स्पष्ट करता है कि साल 2026 में करियर ग्रोथ नई डिग्री से नहीं, बल्कि सही स्किल से आएगी। बसंत पंचमी पर किसी विद्यार्थी या जूनियर की सहायता करना और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नया कोर्स या स्किल सीखने का संकल्प लेना इस ग्रह योग को सकारात्मक दिशा दे सकता है। यह उपाय आपके करियर में दीर्घकालिक उन्नति और सम्मान की नींव बनाने में मदद कर सकता है।

बसंत पंचमी से जुड़े अन्य आर्टिकल यहां पढ़ें 

अगर आप भी यहां बताए उपायों को आजमाएंगी तो आपके जीवन में भी कठिन लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकती है और करियर में भी सफलता के योग बनते हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;