Mysterious shiva temples in himachal: आज यानी 11 जुलाई से सावन महीने का शुरुआत हो चुका है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। श्रावण मास में शिव भक्त प्रसिद्ध और पवित्र शिव मंदिरों के दर्शन और गंगा जल अर्पित करते रहते हैं। देश में स्थित चर्चित और पवित्र शिव मंदिरों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित रहस्यमयी शिव मंदिरों के बारे में जानते हैं। हिमाचल के शिव मंदिरों में कहीं शिवलिंग दो भाग में बंटा हुआ है, तो किसी मंदिर से भगवान शिव के डमरू से मधुर ध्वनि निकलती है। यहां जो भी सच्चे मन से जाता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। आइए हिमाचल के कुछ रहस्यमयी शिव मंदिरों के बारे में जानते हैं।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित किसी चर्चित और रहस्यमयी शिव मंदिरों का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले जटोली शिव मंदिर का ही नाम लेते हैं। यह शिव मंदिर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है।
जटोली शिव मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर के पत्थरों पर थपथपाने से भगवान शिव के डमरू की आवाज आती है। मान्यता के अनुसार भगवान शिव भक्तों को डमरू की आवाज से आशीर्वाद देते हैं। जटोली शिव मंदिर को एशिया का सबसे ऊंचा रहस्यमयी शिव मंदिर भी माना जाता है। सावन में यहां दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऐसा शिव मंदिर जहां अपनी किस्मत खोलने के लिए लोगों को ताला लगाना पड़ता है, सावन में भक्तों की लगती हैं भीड़
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित काठगढ़ महादेव मंदिर, हिमाचल प्रदेश के सबसे रहस्यमयी शिव मंदिरों में से एक माना जाता है। इस चर्चित मंदिर को कई लोग अर्धनारीश्वर शिवलिंग मंदिर के नाम से भी जानते हैं।
काठगढ़ महादेव मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां स्थित शिवलिंग दो भागों में बंटा हुआ है। मान्यता के अनुसार एक भाग भगवान शिव और दूसरा भाग मां पार्वती को समर्पित हैं। इस मंदिर को लेकर यह भी कहा जाता है कि शिवलिंग के दोनों भाग मौसम के हिसाब में आकार बदलते रहते हैं। यहां हर दिन भक्त अपनी-अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित शंगचूल महादेव मंदिर एक रहस्यमयी मंदिर माना जाता है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता के अनुसार शंगचूल महादेव मंदिर में ही कौरवों के डर से पांडव आकर छिपे थे।
शंगचूल महादेव मंदिर को लेकर कथा है कि घर से भागने वाले कपल्स इसी मंदिर में शरण लेते हैं। मान्यता के अनुसार भगवान शिव भी कपल्स की रक्षा करते हैं। इस मंदिर में शरण के लिए सभी धर्मों के कपल्स पहुंचते हैं। सावन में यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बाथू की लड़ी मंदिर को हिमाचल के साथ-साथ पूरे भारत का एक रहस्यमयी मंदिर माना जाता है। यह एक ऐसा शिव मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह साल के 8 महीने में पानी में डूबा रहता है और सर्फ 4 महीने ही दर्शन किया जा सकता है। लोक कथा के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पांडवों के किया जाता है और इस मंदिर के नीचे से स्वर्ग की ओर जाने वाली सीढ़ियां हैं।
इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश के पास मिल गया जन्नत, वीकेंड में अपनों के साथ सुकून का पल बिताने पहुंच जाएं, नहीं मिलेगी भीड़
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में अन्य और भी कई शिव मंदिर हैं, जिन्हें रहस्यमयी मंदिरों के रूप में जाना जाता है। जैसे- मंडी में स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर और हमीरपुर में मौजूद बिल-कालेश्वर मंदिर भी रहस्यमयी मंदिर माने जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@sahil__choudhary_417,journeytoexplore
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।