
हिमाचल प्रदेश के चंबा से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो गया। इस समय सोशल मीडिया पर उस बेजुबान की चर्चा हो रही है। इस दुनिया में उससे ज्यादा वफादार और कौन होगा, जो माइनस डिग्री तापमान में, लगातार पड़ती बर्फ के बावजूद अपने मालिक के शव के पास से हिला नहीं। मालिक को गुजरे हुए 4 दिन हो गए, लेकिन वह फिर भी शव के पास ही बैठा रहा। इससे भी ज्यादा दिल दुखाने वाला नजारा तब था, जब आस-पास के लोग रेस्क्यू टीम के साथ वहां पहुंचे, तो पालतू कुत्ता उन्हें शव छुने नहीं दे रहा था। वह नहीं चाहता था कि उसके मालिक को कोई हाथ लगाए।
जब रेस्क्यू टीम वहां पहुंची, तो शव बर्फ से ढका आधा ढका हुआ था। फिर भी डॉगी वहीं शव के पास चिपकर बैठा हुआ था। 4 दिनों तक उसने न मालिक का साथ छोड़ा और न ही कुछ पाया पीया। बस बर्फीले तूफान में मालिक के शरीर की रक्षा करता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंबा के भरमौर के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और ठंड की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि 2 चचेरे भाई पहाड़ों पर ट्रेकिंग के लिए गए थे और ठंड की वजह से दोनों की ही मौत हो गई।
Man 💔In freezing snow, this dog stood guard beside his owner’s body for 4 days.
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) January 26, 2026
After Army helicopters spotted the bodies of two boys, the dog was finally rescued.
No doubt, the bond between humans and dogs is beyond words. This footage when the team reached
📍Chamba https://t.co/zWRbkpEBN9 pic.twitter.com/L3WQyuvXhD
बताया गया कि दोनों भाई तीन दिन पहले लापता हो गए थे। सेना के हेलीकॉप्टरों से भी मदद ली गई थी। 3 दिनों तक सर्च अभियान करने के बाद दोनों भाइयों का शव चौथे दिन बरामद हुआ।
शुरुआत में जब रेस्क्यू टीम शव के पास पहुंची, तो पालतू कुत्ता शव नहीं छूने दे रहा था। उसे लगा रहा था कि वह उसके मालिक को नुकसान पहुंचाने आया है। हालांकि, कुछ समय बाद काफी पुचकारने और समझाने के बाद कुत्ते को अहसास हुआ कि वह मदद के लिए आए हैं, जिसके बाद उसने शव को हाथ लगाने दिया। रेस्क्यू टीम ने शव और कुत्ते को उसके परिवार को सौंप दिया।
इसे भी पढ़ें- 19 Minute Viral Video से जोड़ा जा रहा कई लड़कियों का नाम, जानें किसी की पर्सनल वीडियो Leak करने पर क्या है सजा का प्रावधान?
चंबा के भावुक कर देने वाले वीडियो से पहले मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। यहां पालतू कुत्ते के मालिक ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन उसने आखिरी दम तक उसका साथ नहीं छोड़ा। पहले तो वह मालिक के शव के पास पूरी रात बैठा रहा।

उसके बाद जब पोस्टमार्टम के लिए मालिक का शव लेकर जाने लगे, तो कुत्ता 4 किमी तक ट्रॉली का पीछा करता रहा, जिसमें शव को उठाकर लेकर जा रहे थे। उसके बाद घर वालों ने उसे भी ट्रॉली में बिठा लिया। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम के बाद जब शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब भी कुत्ता मालिक के साथ ही रहा।
इसे भी पढ़ें- Viral Video से क्यों जुड़ रहा है Sweet Zannat का नाम? जानें कौन है यह इनफ्लुएंसर और वायरल वीडियो का सच
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini, jagran, viral video
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।