
चामुंडा देवी मंदिर, कर्नाटक के मैसूर में स्थित में स्थित है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह यहां दर्शन के लिए जाने वाले हैं। दरअसल, कांतारा विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा, इसलिए वह माफी के लिए मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। विवाद के अनुसार रणवीर सिंह ने कांतारा में दिखाए गए देवी के किरदार की इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान मिमिक्री की थी, इस मिमिक्री को देखकर लगा, जैसे वह देवी का मजाक उड़ा रहे हैं। अब कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर कहा गया है कि वह अपनी गलती की माफी के लिए चामुंडा देवी मंदिर जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चामुंडा देवी मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मां चामुंडा देवी मंदिर कहां है और इसका क्या इतिहास है, इसके बारे में आप यहां पढ़ पाएंगी।
इस मंदिर से भक्तों का गहरा नाता है। लोग दूर-दूर से यहां माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि जो भी यहां सच्चे मन से माता की पूजा करने आता है, माता रानी सभी मुरादें पूरी करती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा का यह सबसे उग्र रूप है। उन्होंने अपने इस रूप में दो राक्षसों, चंड और मुंड का वध किया था। इन दोनों राक्षसों ने धरती पर लोगों को बहुत ज्यादा परेशान किया हुआ था, जिसके चलते उन्हें यह रूप लेना पड़ा। यह देवी शक्ति, रक्षा और बुरी शक्तियों के नाश की प्रतीक हैं। कर्नाटक के मैसूर में स्थित में स्थित इस मंदिर को चामुंडेश्वरी के रूप में कन्नड़ लोग पूजते हैं।
यह मंदिर कर्नाटक के मैसूर शहर में चामुंडी हिल्स पर स्थित है। यहां से पूरे मैसूर का नजारा देखने को मिलता है। यह मंदिर कर्नाटक का सबसे एतिहासिक मंदिर भी माना जाता है। यहां पहुंचने के लिए आपको Mysuru शहर से लगभग 12 से 13 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इस मंदिर की समुद्र तल से लगभग 1000 मीटर की ऊंचाई है। यहां का मौसम ठंडा और सुकून वाला होता है। यहं पहुंचने के लिए आपको 1000 सीढ़ियों का रास्ता तय करना होगा।
इसे भी पढे़ं- Bengaluru वाले कर आएं 10 हजार रुपये में रामेश्वरम के दर्शन, जानें IRCTC के इस बजट वाले टूर पैकेज में क्या मिल रही है सुविधाएं?
फ्लाइट से- अगर आप हवाई मार्ग से जा रही हैं, तो आपको बेंगलुरु में स्थित एयरपोर्ट तक फ्लाइट बुक करनी होगी। यहां से मंदिर की दूरी लगभग 170 किमी है। आप Kempegowda International Airport के लिए फ्लाइट ले सकती हैं। कर्नाटक के ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन करने यात्री दूर-दूर से आते हैं।
आप ट्रेन से जाने का प्लान कर रही हैं, तो Mysuru Junction रेलवे स्टेशन के लिए आपको बड़े शहरों से सीधी ट्रेन मिल जाती है। यहां से आप आसानी से केब या बस से मंदिर पहंच जाएंगी।

जो यात्रा आस-पास के शहरों से अपनी गाड़ी से सफर करने का प्लान कर रहे हैं। वह मैसूर शहर से मंदिर तक बस से जा सकते हैं। इससे आपको ऑटो और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। आप सीधे गाड़ी से पहाड़ी के ऊपर मंदिर तक जा सकते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, wifipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।