Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:24 AM IST
herzindagi
how much wedding cost with 100 guests in lake view hotels in rajasthan

Udaipur Lake View Hotel Wedding Cost: राजस्थान के लेक-व्यू होटल्स में शादी करने का है सपना, जानें 100 मेहमानों के साथ कितना आएगा कुल खर्च?

Rajasthan Destination Wedding Cost: राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देख रहे लोगों के लिए केवल सिंपल शादी करना नहीं बल्कि शाही अनुभव लेना है। झीलों की नगरी उदयपुर अपने खूबसूरत लेक पैलेस और विंटेज लोकेशन्स के लिए जाना जाता है। यहां एक से एक होटल है जहां से झीलों का नजारा दिखता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 13:20 IST

राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग पर कितना खर्च आएगा? शादी की प्लान बना रहे लोग अक्सर इस बारे में सर्च करते हैं। शाही शादी का अहसास लेने के लिए राजस्थान के ऐतिहासिक महल बेस्ट चॉइस है। बड़े से बड़े स्टार्स यहां शादी के लिए आते हैं। राजसी महल, भव्य किले, सुनहरी रोशनी से जगमगाते आंगन शादी की खूबसूरत तस्वीरों के लिए बेस्ट हैं। राजस्थान के लेक व्यू वालो होटल भी अक्सर अपनी राजसी शादी के लिए चर्चा में रहते हैं। हालांकि, इनका प्राइस अन्य होटल के मुकाबले अलग होता है। इसलिए, इस समय शादी के लिए वेन्यू खोज रहे लोग, लेक व्यू वाले होटल्स का प्राइस जानना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थआ के लेक व्यू होटल की आधिकारिक वेबसाइट पर डाली गई जानकारी के अनुसार शादी के खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

राजस्थान के लेक-व्यू स्टाइल वेन्यू का प्राइस

जयपुर में जलमहल का नजारा देखने के बाद ऐसे कई कपल्स होंगे, जो ऐसी किसी जगह पर शादी का वेन्यू करना चाहते होंगे। जलमहल में शादी करना बहुत ज्यादा मंहगा है। 100 लोगों के साथ शादी की पूरी तैयारी अगर आप इसी जगह करती हैं, तो लगभग 2 करोड़ तक खर्च चला जाएगा। हालांकि, जलमहल के सिवा भी राजस्थान में ऐसे कई होटल हैं, जो लेक व्यू वाले हैं।

Rajasthan destination wedding cost

  • लेक व्यू वाले अधिकतर होटल में शादी में वेज खाने का खर्च 5000 रुपये से 12000 रुपये तक है।
  • अगर आप बहुत ज्यादा सर्च करेंगे, तो आपको 4000 रुपये तक भी मिल जाएगा।
  • बेसिक डेकोरेशन करवाने पर आपको 6 लाख से 12 लाख रुपये केवल सजावट पर खर्च करने होंगे।
  • सजावट पर निर्भर करता है कि इसका खर्च कितना बढ़ेगा। यह खर्च लोकेशन और सजावट के अनुसार15 से 20 लाख रुपये तक भी चला जाता है।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Destination Wedding Cost: राजस्थान के हेरिटेज होटल में शादी करने का क्या है बजट, जानें बॉलीवुड स्टार्स अपनी 'रॉयल वेडिंग' में कितने पैसे लगा देते हैं?

best wedding hotels in Rajasthan with cost

100 लोगों के हिसाब से कुल खर्च कितना आएगा?

अगर 100 गेस्ट शादी में बुलाना चाह रही हैं, जिसमें 50 लड़की वाले और 50 लड़के वाले होंगे, तो भी खर्च कम नहीं होने वाला। इसका कारण यह है कि होटल में एक रात गुजारने का खर्च ही ज्यादा है। ऐसे में अगर वेज खाने के साथ बुक कर रही हैं, तो हल्दी-मेहंदी और शादी के लिए 3 दिन का खर्च 90 लाख से 1 करोड़ तक जा सकता है। अगर आप रूम कम लेती हैं और खर्च पर भी ध्यान देती हैं, तो 50 से 60 लाख रुपये में शादी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Hotel Room Booking Tips: होटलों में हमेशा कॉर्नर रूम ही क्यों बुक करना चाहिए? शायद ही आप जानती होंगी इसका राज

destination wedding cost rajasthan

  • 100 गेस्ट के लिए Catering मिलाकर, वेज खाने का खर्च- 90,000- 1,20,000 रुपये है।
  • नॉन वेज खाने के साथ बुक करने पर 1,20,000- 1,60,000 रुपये है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।