Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:12 AM IST
herzindagi
wedding destination in Triyuginarayan temple

Destination Wedding: शिव-पार्वती के विवाह स्‍थल पर करनी है शादी, तो त्रियुगीनारायण मंदिर में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Destination Wedding In Triyuginarayan Mandir: आज के समय में डेस्‍ट‍िनेशन वेड‍िंग का कल्‍चर खूब बढ़ता जा रहा है। सोशल मीड‍िया पर त्र‍ियुगीनारायण मंद‍िर में शादी के कई वीड‍ियोज देखने को म‍िल रहे हैं। ये वही जगह है जहां महादेव और माता पार्वती का व‍िवाह हुआ था। हम आपको बता रहे हैं क‍ि यहां शादी करने के ल‍िए आप कैसे रज‍िस्‍ट्रेशन करवा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 16:45 IST

Destination Wedding: आज के समय में डेस्‍ट‍िनेशन वेड‍िंग का कल्‍चर खूब बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग बीच क‍िनारे डेस्‍टि‍नेशन वेड‍िंग करते ह‍ैं तो कुछ लोग राजस्‍थान के महलों में सात फेरे लेते हैं। हालांक‍ि, इन द‍िनों उत्तराखंड का त्र‍ियुगीनारायण मंद‍िर लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। चाहे इंस्‍टाग्राम हो या फेसबुक, सोशल मीड‍िया पर त्र‍ियुगीनारायण मंद‍िर में शादी के कई वीड‍ियोज अपलोड क‍िए जा रहे हैं।

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी शादी वहां हो, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, तो उत्तराखंड का त्रियुगीनारायण मंदिर आपके लिए बेस्‍ट रहेगा। मंदिर के आंगन में जलती पवित्र अग्नि त्रेता युग से लगातार जल रही है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप यहां शादी के ल‍िए कैसे बुकिंग कर सकती हैं, कुल क‍ितना खर्च आएगा और यहां कैसे पहुंचा जा सकता है? आइए जानते हैं-

wedding destination in Triyuginarayan temple (4)

क्‍यों खास है त्रियुगीनारायण मंदिर? (Why Triyuginarayan Temple Is Famous)

  • ये जगह भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन का साक्षी है।
  • यहां जलती अखंड अग्नि के सामने फेरे लेना बहुत शुभ माना जाता है।
  • चारों ओर हिमालय की वादियां हैं, जि‍ससे आपको एक खूबसूरत लोकेशन म‍िल जाता है।
  • यहां वैदिक रीति से पूरे मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया जाता है।

मंदिर परिसर में भगवान गणेश और भगवान विष्णु के छोटे मंदिर भी हैं, जिससे इस स्थान की धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- 2026 में होने वाली है शादी? स्पेन से लेकर अलीबाग तक, ये 5 जगहें Destination Wedding के ल‍िए रहेंगी बेस्‍ट

शादी के लिए क्‍या है सही समय? (Right Time To Get Married At Triyuginarayan Temple)

त्र‍ियुगीनारायण मंद‍िर में शादी करने के लिए मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है। क्‍योंकि इन महीनों में मौसम साफ और सुहावना रहता है। बारिश के महीनों जैसे जुलाई-अगस्त में रास्ते खराब हो सकते हैं। सर्दियों में बर्फ और तेज ठंड के कारण इंतजाम करना मुश्किल हो सकता है। अच्छा रहेगा कि आप अच्‍छी यानी शुभ त‍िथि‍ देखकर ही तारीख तय करें।

wedding destination in Triyuginarayan temple (3)

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन और लें परमिशन (Registration Process In Triyuginarayan Mandir)

  • अगर आप यहां शादी करना चाहती हैं तो पहले मंदिर प्रशासन या वहां के तीर्थ पुरोहित समिति से संपर्क करना होता है। रज‍िस्‍ट्रेशन के ल‍िए आपको 1100 रुपये देने होंगे।
  • शादी की तारीख पहले से बुक कर लें।
  • इसके बाद तय फीस जमा करें, जिसमें मंदिर और पूजा की व्यवस्था शामिल होती है।
  • पंडित जी की मौजूदगी पहले से ही पक्की कर लें।
  • कानूनी रूप से शादी दर्ज कराने के लिए हिंदू विवाह अधिनियम के तहत स्थानीय कार्यालय में रजिस्ट्रेशन भी कराना जरूरी है।
  • सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, शादी का कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो पहले से तैयार रखें।
  • त्योहारों या ज्यादा भीड़ वाले समय में बुकिंग जल्दी भर जाती है, इसलिए पहले से ही प्‍लान‍िंग करके रज‍िस्‍ट्रेशन करा लें।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने की कर रही हैं तैयारी, तो ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन; बदल गए हैं ये नि‍यम

पारंपरिक तरीके से होती है शादी

आपकाे बता दें क‍ि त्र‍ियुगीनारायण मंद‍िर के पंडित एकदम पारंपरिक तरीके से शादी करवाते हैं। आप उनसे पहले ही बात कर लें कि कौन-कौन सी रस्में होंगी, जैसे गणेश पूजा, हल्दी, मेहंदी, हवन और फेरे। पूजा की सामग्री, फूल, नारियल और बाकी चीजें आपको अपनी तरफ से ही लाने होंगे।

सजावट कैसी रखें?

ये जगह अपने आप में भी बहुत सुंदर है। इसल‍िए आपको भारी सजावट करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गेंदा और गुलाब के फूलों से सजावट करवा सकती हैं। अखंड अग्नि के पास छोटा सा मंडप बनाया जा सकता है। हालांकि‍, यहां शादी के ल‍िए आप ज्‍यादा नहीं इकट्ठा करवा सकती हैं। 20 से 30 लोगों के बीच में ही सातफेरे लें।

मेहमानों के ठहरने की क्‍या है व्यवस्था?

गुप्तकाशी में आपको ठहरने के ल‍िए कई व्‍यवस्‍थाएं म‍िल जाएंगी। कमरों की बुकिंग पहले से ही कर लें तो ज्‍यादा बेहतर रहेगा। ग्रुप बुकिंग, खाने और आने-जाने की व्यवस्था भी पहले से ही देख लें।

wedding destination in Triyuginarayan temple (2)

वेडिंग पैकेज और खर्च (Wedding Package In Triyuginarayan Temple)

अब हम आपको यहां शादी करने पर आने वाले खर्चों के बारे में बता रहे हैं-

बेसिक पैकेज

करीब 22 हजार से 38 हजार रुपये के बीच आता है। इसमें मंदिर बुकिंग, पंडित जी की दक्ष‍िणा और पूजा सामग्री जैसी जरूरी चीजें शामिल होती हैं।

मिड पैकेज

इस पैकेज में आपको लगभग 49 हजार से 51 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसमें बेसिक फैस‍िल‍िटी के साथ मेहमानों के ठहरने, वेज खाना, लोक संगीत और ट्रांसपोर्ट जैसी व्यवस्था शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra: गंगोत्री में अब गैर-हिंदुओं की No Entry, केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी लग सकती है रोक; आख‍िर क्या है वजह?

प्रीमियम पैकेज

ये पैकेज सबसे ज्‍यादा महंगा होता है। इसमें एक लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसमें खूबसूरत सजावट, प्रोफेशनल फोटो-वीडियो, मेकअप और इवेंट मैनेजमेंट जैसी फैस‍िल‍िटीज आपको म‍िल जाएंगी।

तो आप इनमें से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पैकेज चुन सकती हैं।

फोटो और प्री-वेडिंग शूट

हिमालय की पहाड़ियां, मंदिर का आंगन और शांत माहौल फोटो के लिए बेहतरीन है। सुबह या शाम की हल्की धूप में तस्वीरें बहुत सुंदर आती हैं। अगर आप चाहें तो ड्रोन शूट भी करवा सकती हैं। इसके ल‍िए भी आपको पहले से परम‍िशन लेनी होगी। इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि यहां मौसम कभी भी बदल सकता है, इसल‍िए बैकअप प्‍लान रखना बहुत जरूरी है।

कैसे पहुंचें त्र‍ियुगीनारायण मंद‍िर? (How To Reach Triyuginarayan Temple)

सबसे नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून (जॉली ग्रांट) है। हरिद्वार और ऋषिकेश पास के बड़े रेलवे स्टेशन हैं। वहां से टैक्सी लेकर गुप्तकाशी या सोनप्रयाग के रास्ते मंदिर पहुंचा जा सकता है। पहाड़ों पर ट्रैवल करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

wedding destination in Triyuginarayan temple (1)

व‍िवाह से जुड़ी रस्‍में

  • गणेश पूजा से शुरुआत
  • कन्यादान
  • अखंड अग्नि के चारों ओर सातफेरे
  • हवन और मंत्रोच्चार

यह भी पढ़ें- अखंड सौभाग्य के लिए माता पार्वती को चढ़ाएं इन खास रंग की चूड़ियां, पूरी होगी हर मनोकामना

इन बातों का रखें ध्यान

  • तारीख और पंडित की बुकिंग पहले से ही कर लें।
  • कानूनी रजिस्ट्रेशन पूरा रखें।
  • मौसम को ध्यान में रखकर ही तैयारी करें।
  • मंदिर के नियमों का पालन करें।
  • सफाई और शांति बनाए रखें।

तो अगर आप भी महादेव और माता पार्वती के व‍िवाह स्‍थल पर शादी करना चाह‍ती हैं तो त्रियुगीनारायण मंदिर सबसे बेस्‍ट रहेगा। यहां पर की गई शादी हमेशा के ल‍िए अटूट हो जाती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram/triyugi narayan temple/the traveler solutions

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।