
Char Dham Yatra 2026 Registration Process: हर साल हजारों लाखों लोग चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2026) करते हैं। उत्तराखंड की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक चारधाम यात्रा की शुरुआत इस बार 19 अप्रैल से हो रही है। यात्रा अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर शुरू होगी। हालांकि, ये यात्रा आपके बाकी ट्रिप जैसी आसान नहीं होती है। चार धाम यात्रा के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता है, मेडिकल चेकअप की भी जरूरत होती है।
इस यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि एक कठिन पहाड़ी यात्रा भी होती है। आज हम आपकाे बताएंगे कि ऑनलाइन और ऑफलाइन आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और अबकी बार यहां किन नियमों में बदलाव किए गए हैं? आइए जानते हैं-
-1769669693270.jpg)
चारधाम यात्रा पर जाने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। उत्तराखंड सरकार रजिस्ट्रेशन के जरिए यात्रियों की संख्या पर नजर रखती है और GPS सिस्टम से भी उनकी सेफ्टी की निगरानी की जाती है। ये रजिस्ट्रेशन एक तरह से ई-पास होता है, जिससे यात्रियों को कई सुविधाएं भी मिलती हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में उत्तरकाशी की इन वादियों में बिखरी रहती हैं सफेद चादर, यमुनोत्री के पास ये जगहें हैं घूमने के लिए बेस्ट
अगर आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं, तो ये है आसान तरीका-
अब सरकार ने WhatsApp के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे दी है। इसके लिए आपको ये काम करना होगा-
ये तरीका उन लोगों के लिए आसान है, जिन्हें वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है।
अगर आप ऑनलाइन या व्हाट्सऐप से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रही हैं, तो टोल-फ्री नंबर से आप कर सकती हैं। इसके लिए आपको 0135-1364 पर कॉल करना होगा। कॉल पर आपको रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस समझा दिया जाएगा।
-1769669748875.jpg)
अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं-
इन काउंटरों पर जाकर आप डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें बारिश की वजह से अभी किन जगहों पर जाना सुरक्षित नहीं
पर्सनल और व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड जरूरी होगा। ये कार्ड आपको greencard.uk.gov.in वेबसाइट से मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों को देखते हुए यात्रियों को स्वास्थ्य सलाह का पालन करना जरूरी है। ध्यान रहे कि आप इन धार्मिक स्थलों पर मोबाइल या कैमरे से फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगी। साथ ही गंगोत्री में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन रहेगी।
तो अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने की तैयारी कर रही हैं, तो रजिस्ट्रेशन और नियमों की जानकारी पहले से रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा सेफ रहे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।