
जैसे ही गर्मी की शुरुआत होती है तो लोग हिल स्टेशन घूमने के लिए निकल जाते हैं। आमतौर पर लोग घूमने के लिए गर्मियों में शिमला-मनाली या नैनीताल और मसूरी जाने की प्लानिंग करते हैं। ये दिल्ली से काफी पास भी हैं। रात में बस पकड़ो और सुबह पहाड़ों की हसीन वादियां देखने को मिल जाती है। हालांकि, हर बार लोग वही पुरानी जगहों पर जा-जाकर बोर हो गए हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई दूसरा ऑप्शन देख रही हैं, तो हम हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत जगह के बारे में बता रहे हैं।
जी हां, हम शिमला-मनाली या धर्मशाला नहीं, बल्कि नाहन के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 250 किलोमीटर है। आप आसानी से यहां पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं कि यहां क्या खास है और आप कैसे यहां पहुंच सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1775037036454.jpg)
अगर आपको शांति पसंद है तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश का नाहन शहर सबसे खूबसूरत जगह है। यहां आकर हर किसी को सुकून का एहसास होता है। यहां आपको असली नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलेगी। हिमाचल के सिरमौर जिले में बसा ये छोटा सा शहर पहाड़ों की तलहटी में है।
यह भी पढ़ें- अप्रैल से जून की छुट्टियों में जरूर देखें भारत के ये 4 शानदार फेस्टिवल, यादगार हो जाएगी ट्रिप
आप यहां पर जगन्नाथ मंदिर जा सकती हैं। शहर के बीचों-बीच बना ये लकड़ी की नक्काशी वाला मंदिर देखने में काफी सुंदर लगता है। यहां सुबह-शाम की आरती में दिव्यता झलकती है। इसके अलावा आप त्रिलोकपुर मंदिर भी जा सकती हैं। ये नाहन से 23 किलोमीटीर की दूरी पर है। यहां माता बाला सुंदरी का मंदिर है। आप चाहें तो त्रिलोकीनाथ गुफा भी विजिट कर सकती हैं। यहां प्राकृतिक रूप से बना शिव लिंग है, जो गुफा के अंदर है।
यह भी पढ़ें- Jewar International Airport से 100 किलोमीटर के अंदर बसी हैं ये खूबसूरत जगहें, वीकेंड पर घूमने का बना लें प्लान
अगर आपको नेचर की असली सुंदरता देखनी है तो रेणुका झील जा सकती है। ये 38 किलोमीटर दूर है। आपको बता दें कि ये हिमाचल की सबसे बड़ी नेचुरल झील है। यहां आप बोटिंग कर सकती हैं और पास के चिड़ियाघर भी घूम सकती हैं। अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो आप चूड़धार चोटी भी जा सकती हैं। यहां से पहाड़ों का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप बच्चों के साथ जा रही हैं तो 21 किलोमीटर दूर सुकेती फॉसिल पार्क एकदम सही रहेगा।
आपको बता दें कि दिल्ली-NCR से इसकी दूरी 250 किलोमीटर है और चंडीगढ़ से सिर्फ 65 किलाेमीटर दूर है। यानी आप वीकेंड पर आसानी से यहां जा सकती है। नाहन घूमने का सबसे बेस्ट टाइम अक्टूबर और नवंबर का होता है। इस दौरान मौसम सुहाना होता है और आसमान एकदम साफ नजर आता है। आप मार्च से जून के बीच भी यहां जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Trip: माता के दरबार के पास बसी हैं ये जन्नत जैसी जगहें, दर्शन करके जरूर जाएं घूमने
-1775037075699.jpg)
आप चंडीगढ़ तक ट्रेन या फ्लाइट से आ सकती हैं, वहां से सिर्फ डेढ़ से 2 घंटे की ड्राइव करके जाया जा सकता है। आप दो दिन में यहां अच्छे से घूम सकती हैं। आप चाहें तो यहां सोलो ट्रिप, फैमिली, दोस्तों या पार्टनर के साथ भी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से पास ही है फिल्म Dhurandhar-2 की शूटिंग वाली ये जगह, वीकेंड पर देख आएं खूबसूरत नजारे
तो अगर आप भी कहीं शांत जगह पर जाना चाहती हैं तो हिमाचल प्रदेश में बसा नाहन बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां जाकर आपको सुकून का एहसास होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।