Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:09 AM IST HZ Awards 2026
summer festivals list in india

अप्रैल से जून की छुट्टियों में जरूर देखें भारत के ये 4 शानदार फेस्‍ट‍िवल, यादगार हो जाएगी ट्र‍िप

Summer Travel Tips: हमारे यहां भारत में घूमने फ‍िरने की कई जगहें हैं। सालों साल यहां पर लोगों की जबरदस्‍त भीड़ देखने काे म‍िलती है। गर्मियों में तो लोग ह‍िल स्‍टेशंस जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ अलग एक्‍सप्‍लोर करना चाहती हैं तो भारत में मनाए जाने वाले कुछ खास फेस्‍ट‍िवल्‍स देखने जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 15:12 IST

हमारे यहां भारत में घूमने फिरने वाले जगहों की कमी नहीं है। साथ ही घुमक्कड़ी के शौकीन भी यहां बहुत है। मौसम कोई भी हो, लोग बैग उठाते हैं और चल पड़ते हैं। गर्मी में जब भीषण गर्मी पड़ती है तो लोग कहीं न कहीं घूमने की प्लानिंग करते ही हैं। ऐसे में अगर आप हर बार वही बीच और पहाड़ों पर घूम कर बोर हो चुकी हैं, तो ये वक्त है कुछ नया एक्सप्लोर करने का।

आप इस बार अपनी ट्रिप थोड़ा हटकर प्लान कर सकती हैं। जैसा कि आप सभी जानती हैं कि भारत अपनी संस्कृति और मेलों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ऐसे में अप्रैल से जून के बीच भारत के अलग-अलग हिस्सों में कुछ ऐसे शानदार फेस्टिवल मनाए जाते हैं, जो आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देंगे। हम आपको उन फेस्टिवल्स के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने आप जा सकती हैं।

असम में देख आएं बोहाग बिहू

ladakh summer festival (2)

अगर आप अप्रैल में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रही हैं, तो नॉर्थ ईस्ट भी जा सकती हैं। नॉर्थ ईस्ट में असम से बेहतर कोई जगह है ही नहीं। यहां 14 से 20 अप्रैल तक बोहाग बिहू फेस्टिवल मनाया जाता है। ये असमिया नववर्ष का फेस्टिवल होता है। इस दौरान यहां पर आपको लोक संगीत और नृत्य का नजारा देखकर मजा आएगा। खास बात तो ये है कि इस समय आप यहां पर काजीरंगा नेशनल पार्क भी घूम सकती हैं।

यह भी पढ़ें- अप्रैल में देखना चाहती हैं बर्फ का नजारा? अभी भी है मौका इन जगहों पर चले जाएं घूमने

Image Credit- Social Media

लद्दाख का हेमिस फेस्टिवल

ladakh summer festival

भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसका लद्दाख जाने का सपना नहीं होगा। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। एडवेंचर लवर्स तो यहां जरूर जाते हैं। तो अगर आपको शांति और एडवेंचर दोनों चाहिए तो आप यहां पर लगने वाला हेमिस फेस्टिवल बिल्कुल भी मिस करें। ये फेस्टिवल हेमिस मठ में मनाया जाता है। इसका आयोजन 24 से 25 जून के बीच किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Jewar International Airport से 100 क‍िलोमीटर के अंदर बसी हैं ये खूबसूरत जगहें, वीकेंड पर घूमने का बना लें प्‍लान

Image Credit- Ladakh Tourism

केरल का त्रिशूर पूरम फेस्टिवल

ladakh summer festival (3)

अगर आपको कुछ बड़ा देखना है तो आप God's Own Country यानी केरलम जा सकती हैं। यहां पर होने वाले त्रिशूर पूरम फेस्टिवल देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। आपको बता दें कि त्रिशूर पूरम को ‘फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स' कहा जाता है। ये फेस्टिवल 26 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दौरान हाथियों की एक बहुत लंबी शोभायात्रा निकलती है।

यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Trip: माता के दरबार के पास बसी हैं ये जन्नत जैसी जगहें, दर्शन करके जरूर जाएं घूमने

Image Credit- Wikipedia

ऊटी का समर फेस्टिवल

ladakh summer festival (4)

ऊटी साउथ इंडिया का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां गर्मियों में तो लोगों की भयंकर भीड़ पहुंचती है। आपको बता दें कि गर्मियों में ऊटी में समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। ये 4 से 27 मई तक मनाया जा सकता है। इस दौरान बोटैनिकल गार्डन में रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। साथ ही आपको बोट रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का मौका भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- फ्री में घूमना चाहती हैं व‍िदेश, तो इस देश की सरकार उठा रही है पूरा खर्च; जान लें अप्‍लाई करने का तरीका

Image Credit- Ooty Tourism

तो अगर आप भी कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो अबकी इन फेस्टिवल्स को मिस न करें। यहां जाकर आपको इतना अच्छा लगेगा कि ये समय जिंदगी भर याद रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- bssei digital classes

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।