
उत्तर प्रदेश में नोएडा के पास स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उद्घाटन कर दिया है। ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि इस एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे है। इस एयरपोर्ट के खुलने से NCR और आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
खास बात तो ये है कि जेवर एयरपोर्ट से कुछ ही घंटों की दूरी पर कई खूबसूरत जगहें बसी हैं जहां रोजाना भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ पहुंचती है। खास बात तो ये है कि आप यहां वीकेंड पर भी जा सकती हैं। हम आपको जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं वो मुश्किल से 100 से 150 किलोमीटर की दूरी पर हैं। आप इन जगहों पर फैमिली, पार्टनर या दोस्तों के साथ भी जा सकती हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-
-1774862862027.jpg)
जेवर एयरपोर्ट के पास सबसे नजदीकी डेस्टिनेशन मथुरा और वृंदावन ही है। इसकी दूरी करीब 85 से 90 किलोमीटर है। अगर आपको धार्मिक यात्रा करनी है तो आप यहां जा सकती हैं। आप यहां बरसाना, बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन टेंपल, निधिवन जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। आपको बता दें कि भगवान कृष्ण और राधा रानी की नगरी मथुरा वृंदावन में आपको आत्मिक शांति मिलेगी।
आगरा शहर को भला कौन नहीं जानता है। प्रेम की मिसाल पेश करता ताजमहल देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। जेवर एयरपोर्ट से 140 किलोमीटर की दूरी पर बसा आगरा बहुत ही खूबसूरत शहर है। आप यहां पर ताजमहल के अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। आप यहां बस या अपनी प्राइवेट कार से भी पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद टूरिस्ट की हो जाएगी मौज, इन जगहों पर घूमना हो जाएगा आसान
अलीगढ़ को पीतल नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जेवर एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 25 से 30 किलोमीटर है। आप यहां पर अलीगढ़ किला, शेखा पक्षी अभयारण्य, तीर्थधाम मंगलायतन जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको मुश्किल से एक घंटा या उससे भी कम समय लगेगा।
-1774862915217.jpg)
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ की मशहूर चटपटी चाट आलू के बरूले बनाना है आसान, इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं ये स्ट्रीट फेवरेट रेसिपी
राजस्थान की खूबसूरती तो पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आपको इतिहास के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जानने को मिलेगी। ऐसे में अगर भी इतिहास और एडवेंचर दोनों का मजा लेना चाहती हैं, तो राजस्थान के नीमराना शहर जा सकती हैं। जेवर एयरपोर्ट से इसकी दूरी 159 किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें- Khereshwar Dham: उत्तर प्रदेश का यह धाम है बेहद खास, भगवान श्रीकृष्ण ने किया था यहां विश्राम, आप भी पहुंचें
तो अगर आप भी जेवर एयरपोर्ट के आसपास घूमने की कोई अच्छी जगह देख रही हैं तो वीकेंड पर ऊपर बताई गई जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/rajasthan tourism
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।