Sun Mar 22, 2026 | Updated 01:16 AM IST HZ Awards 2026
shakira india tour 2026

Shakira India Tour 2026: भारत आ रही हैं 'वाका-वाका' गर्ल शकीरा, जानें कब और कहां होगा कॉन्सर्ट और कितनी होगी टिकट फीस?

Shakira Global Star: ग्लोबल आइकन शकीरा 19 साल बाद भारत आ रही हैं। इंडिया में शकीरा की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। इस बार वो दो बड़े शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगी। स‍िंगर के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है, लोगों को उनके गानों और डांस मूव्ज काफी पसंद हैं। आइए जानते हैं सब कुछ-
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 09:49 IST

Hollywood Pop Star Shakira India Tour:अगर आपको पॉप म्यूजिक पसंद है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा 19 साल बाद फिरसे इंडिया आ रही हैं। वो एक बार फिर इंडियन स्टेज पर लाइव परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। सिंगर के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है, लोगों को उनके गानों और डांस मूव्ज काफी पसंद हैं।

आपको बता दें कि शकीरा वाका वाका गर्ल नाम से पूरी दुनिया में फेमस हैं। इससे पहले उन्होंने 2007 में मुंबई में शो किया था। अब 2026 में दो बड़े शहरों में शकीरा का कॉन्सर्ट होने जा रहा है। ये इवेंट Feeding India Concert 2026 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका खास मकसद भूख और कुपोषण जैसे मुद्दों के प्रति लोागों में जागरूकता बढ़ाना है। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से-

shakira india tour 2026 (2)

कब और कहां होंगे शो? (Shakira Concert In India)

मुंबई में शकीरा का कॉन्सर्ट 10 अप्रैल 2026 को होगा। ये शो Mahalaxmi Racecourse में आयोजित किया जाएगा। वहीं, दिल्ली में 15 अप्रैल 2026 को शकीरा लाइव परफॉर्मेंस देंगी। ये कॉन्सर्ट Jawaharlal Nehru Stadium में रखा गया है। इसके अलावा बेंगलुरु में भी उनका कॉन्सर्ट होगा।

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की बहन का रोल करने वाली एक्ट्रेस कौन हैं? कभी बतौर फैन अटेंड किया था सिंगर का कॉन्सर्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by District Updates (@districtupdates)

टिकट कब से मिलेंगे? (Where To Buy Tickets)

अगर आपके पास HSBC का क्रेडिट कार्ड है तो आपको टिकट बुक करने का मौका पहले मिलेगा। 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से 1 मार्च दोपहर 12 बजे तक प्री-सेल चलेगी। इसके बाद 1 मार्च को दोपहर एक बजे से आम लोगों के लिए टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी। इसकी टिकट District by Zomato ऐप और उसकी वेबसाइट पर मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- Post Malone के कॉन्सर्ट में देश हुआ शर्मसार! विदेशी महिला के साथ बदसलूकी ने दिखाया समाज को आईना, आखिर कब तक सुरक्षा की आड़ में लगेंगे ऐसे सवालिया निशान?

shakira india tour 2026 (1)

खास बात तो ये है कि आपको यहां Buy Now, Pay Later जैसी फैसिलिटी भी मिलेगी। ऐसे में आप पहले हाफ पेमेंट कर सकते हैं, बाका का भुगतान बाद में करें।

सुनने को मिल सकते हैं ये गाने? (Pop Singer Shakira Songs)

ऐसा कहा जा रहा है कि शकीरा अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। इनमें Hips Don’t Lie, Whenever, Wherever और Waka Waka जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं। ये गाने पहले भी हमारे यहां इंडिया में खूब पसंद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अमृत उद्यान से लेकर सूफी विरासत महोत्सव तक....दिल्ली-NCR में मार्च में होने जा रहे हैं इस तरह के इंवेंट, दोस्तों के साथ जा सकते हैं आप

तो अगर आपको शकीरा को लाइव परफॉर्म करते हुए देखना है, तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। आप दिल्ली और मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट देख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।