
घूमने के शौकीन लोगों को हर वीकेंड कहीं न कहीं घूमना अच्छा लगता है। भले ही वह लंबी छुट्टियों पर जाने का प्लान न बना पाते हों, लेकिन उन्हें वीकेंड रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून पाने के लिए शहर में ही अच्छी जगहों पर जाना अच्छा लगता है। ऐसे लोगों को घूमने के लिए अपने आस-पास हो रहे इवेंट्स और महोत्सव के बारे में पता करना चाहिए। हर महीने शहरों में तरह-तरह के इवेंट्स और महोत्सव होते हैं, जिसमें जाना आपको अच्छा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर में मार्च 2025 में हो रहे महोत्सव और तरह-तरह के आयोजनों के बारे में बताएंगे।

जो लोग अभी तक अमृत उद्यान घूमने नहीं गए हैं, उनके पास अभी भी मौका है। क्योंकि यह उद्यान साल में केवल 2 बार ही खोला जाता है। हर साल यह फरवरी से मार्च के बीच खोला जाता है। इसके बाद बंद हो जाता है। इस साल अमृत उद्यान आम लोगों के लिए 2 फरवरी 2025 से खोला गया था और 30 मार्च तक खुला रहेगा। ऐसे में अभी आप मार्च में यहां जा सकते हैं। 30 मार्च को बंद होने के बाद यह लोगों के लिए अगस्त में खुलेगा। यहदिल्ली के बेस्ट पार्कमें से एक है।
इसे भी पढ़ें-Faridabad में आपके लिए खोज लाएं है हम शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह, बच्चों को आएगी सबसे ज्यादा पसंद

नई दिल्ली में 8 और 9 मार्च को सूफी हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। संगीत के शौकीन लोग इस महोत्सव का हिस्सा बनने जा सकते हैं। यहां आपको एक से एक कलाकार अपने हुनर को पेश करते हुए नजर आएंगे। यहदिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

इसके अलावा 13 और 14 मार्च में होली फेस्टिवल को लेकर जगह-जगह पर इवेंट आयोजित होते हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ यहां होली खेलने जा सकते हैं। कई जगहों पर होली इवेंट में शामिल होने के लिए 500 से 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में कई तरह के इवेंट्स आयोजित होते हैं, लेकिन इनमें शामिल होने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। बड़े सिंगर्स भी दिल्ली-एनसीआर में लाइव शो करते हैं। हालांकि इनका टिकट प्राइस 1500 से 2000 रुपये तक होता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।